फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal calls on Prime Minister Narendra Modi in Delhi

हरियाणा: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 16 Sep 2021 05:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Sep 2021 05:24 PM IST
सार

मनोहर लाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बधाई देने पहुंचे थे। वहीं प्रदेश सरकार के 2 साल पूरे होने जा रहे हैं, ऐसे में दोनों नेताओं के बीच सरकार के अब तक के कामकाज और भविष्य के रोडमैप समेत कई विषयों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal calls on Prime Minister Narendra Modi in Delhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात कर जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बधाई दी। मनोहर ने हरियाणा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और नए प्रयासों की जानकारी दी। बात किसान आंदोलन की हुई तब मुख्यमंत्री ने उन्हें करनाल की घटना के बारे में बताया। 

विज्ञापन


करनाल एसडीएम की कार्रवाई और किसानों अब तक हुई बातचीत का भी जिक्र हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक प्र्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि रास्ता खुलवाया जाए। इसके लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। 
विज्ञापन


अधिकारी जल्द ही इस विषय में किसान संगठनों से बातचीत कर कोई न कोई रास्ता निकालेंगे। सीएम ने बताया कि करनाल प्रकरण में न्यायिक जांच पर सहमति बनी है। जांच में जो भी बिंदु आएंगे वे दोनों पक्षों को मान्य होंगे। मीडिया से बातचीत में मनेाहर लाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की नई योजना परिवार पहचान पत्र के बारे में भी बताया। इसके अलावा मेरा पानी मेरी विरासत, मेरी फसल मेरा ब्योरा हाल ही में शुरू किए गए ऑटो अपील सॉफ्टवेयर के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरियाणा में बनने वाले रेल आर्बिटल कारिडोर के शिलान्यास का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि यह कारिडोर केएमपी के साथ बनेगा लिहाजा पलवल या मानेसर में शिलान्यास का कार्यक्रम रखा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम मूर्त रूप लेगा।


मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रदेश अध्यक्ष से होगी चर्चा
मंत्रिमंडल विस्तार पर पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे इस संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा करेंगे। मालूम हो कि प्रदेश अध्यक्ष से जब इस विषय में पूछा जाता है तो वे यह कह कर टाल देते हैं कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है। उधर डिप्टी सीएम शुरू से यह चाह रहे हैं कि हरियाणा में शीघ्र ही मंत्रिमंडल विस्तार हो। जिससे जजपा के कोटे से एक और मंत्री बन कर सरकार में शामिल हो सके।


यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन: एसीएस राजीव की अगुवाई में चार आईएएस-आईपीएस करेंगे दिल्ली का रास्ता खुलवाने की कोशिश
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed