फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two IAS and two IPS Included in Haryana State Level Committee to open Road on Delhi Border

किसान आंदोलन: एसीएस राजीव की अगुवाई में चार आईएएस-आईपीएस करेंगे दिल्ली का रास्ता खुलवाने की कोशिश

Thu, 16 Sep 2021 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Sep 2021 03:23 PM IST
सार

यह समिति आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए अंतर-राज्यीय सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों की नाकेबंदी के मुद्दे को हल करने के लिए किसान/किसान संगठनों के साथ विचार-विमर्श करेगी।

विज्ञापन
Two IAS and two IPS Included in Haryana State Level Committee to open Road on Delhi Border
किसान आंदोलन। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रास्ता खुलवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। सूबे के गृह मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में वीरवार को मुख्यमंत्री की ओर से गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। जिसमें किसानों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान गृह मंत्री के अलावा डीजीपी पीके अग्रवाल और सेक्रेटरी होम बलकार सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन


सरकार ने आज सुबह ही कमेटी के गठन को लेकर अधिसूचना जारी की है। यह कमेटी गृह सचिव राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में बनाई गई है। कमेटी में डीजीपी पीके अग्रवाल एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर नवदीप वर्क, वरिष्ठ आईएएस बलकार सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कमेटी संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारीयों के साथ हरियाणा दिल्ली बार्डर पर रास्ता खुलवाने को लेकर बातचीत करेगी। मालूम हो कि बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कमेटी के गठन के लिए बैठक बुलाई थी। जिसमें सभी मुददों पर चर्चा हुई थी। सीएम ने यह जानकारी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  नए आदेश: अब हरियाणा में 20 सितंबर से लगेंगी पहली से तीसरी तक की कक्षाएं, सभी स्कूलों को आदेश जारी 

अभी समस्या का नहीं निकला हल
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का एक तरफ का रास्ता खुलवाने के लिए सोनीपत प्रशासन की ड्यूटी लगाई थी। सोनीपत के डीसी और एसपी ने मंगलवार को किसानों के साथ बातचीत भी की लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला है। अब सरकार ने अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। राजीव अरोड़ा अनुभवी अधिकारी हैं। साथ ही सूबे के नए डीजीपी के लिए भी यह काम अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed