फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Khattar will Handal Directly Roadways Employees Strike

रोडवेज कर्मियों का चक्का जाम टालने के लिए सीएम खट्टर खुद संभालेंगे कमान, ये रही रणनीति

Tue, 09 Oct 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Oct 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Khattar will Handal Directly Roadways Employees Strike
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों का आंदोलन रोकने के लिए सीएम मनोहर लाल खुद कमान संभालने वाले हैं। पीएम मोदी की रैली के बाद वह परिवहन विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट लेंगे। उसके बाद हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी को वार्ता के लिए बुलाया जाएगा। 11 से 14 अक्टूबर के बीच किसी भी दिन वार्ता हो सकती है।
विज्ञापन


कमेटी ने 16 और 17 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। 15 अक्टूबर रात बारह बजे से ही कर्मचारी बसों का संचालन बंद कर देंगे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने आंदोलन को टालने के लिए कर्मचारी नेताओं से वार्ता कर गतिरोध खत्म करने का फैसला लिया है। बीते पांच सितंबर को चक्का जाम के दौरान रोडवेज कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, निलंबन और चार्जशीट से तनातनी बढ़ी है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग और कर्मचारियों के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। कर्मचारी किसी भी सूरत में किलोमीटर स्कीम के तहत 720 बसें सड़कों पर न उतरने देने पर अड़े हुए हैं। इसे लेकर ही हड़ताल और परिवहन मंत्री के मतलौडा स्थित आवास का घेराव किया गया। सरकार 16 और 17 अक्टूबर की हड़ताल नहीं चाहती, चूंकि इस बार सभी रोडवेज यूनियनें एकजुट हो गई हैं। जिससे बसों को जबरन चलाना मुश्किल होगा, क्योंकि कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की आपात बैठक 10 को
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य महासचिव बलवान सिंह दोदवा ने बताया कि किलोमीटर स्कीम के तहत 720 बसें किराए पर लेने व एस्मा लगाने के विरोध में हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी 16-17 अक्टूबर को राज्यव्यापी हड़ताल करेगी। तैयारी को लेकर ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे गुज्जर भवन, सेक्टर-28 चंडीगढ़ में राज्य कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा व संचालन महासचिव बलवान सिंह दोदवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed