फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm khattar cabinet expansion, vipul in cabinet,

विपुल पर मेहरबान हरियाणा के मुख्यमंत्री, कैबिनेट में दी जगह

Sat, 23 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
haryana cm khattar cabinet expansion, vipul in cabinet,
Khattar Cabinet Meeting
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फरीदाबाद में डिजिटल रैली का आयोजन किए जाने के बाद विधायक विपुल गोयल पर खासे मेहरबान हैं। हरियाणा सरकार ने दो दिन पहले कैबिनेट की बैठक में मेहंदी को वैट मुक्त करने का फैसला भी विपुल गोयल के आग्रह पर लिया था। इसके साथ मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया।
विज्ञापन


खट्टर कैबिनेट कंप्लीट
हरियाणा सरकार में पहले आठ कैबिनेट मंत्री और पांच राज्य मंत्री थे। सरकार ने अब तीन नए मंत्री बना कर कैबिनेट पूरी कर ली है। अब सरकार में नौ कैबिनेट मंत्री और पांच राज्य मंत्री हैं। इससे अधिक विस्तार नहीं हो सकता है। भविष्य में यदि किसी विधायक को मंत्री बनाने का मोह जागेगा तो सरकार को कोई न कोई मंत्री हटाकर ही नया नाम एडजस्ट करना होगा।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की कैबिनेट
1. मुख्यमंत्री मनोहर लाल
2. शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा
3. वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु
4. कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़
5. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
6. लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर
7. महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन
8. परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार
9. विपुल गोयल (नए बने कैबिनेट मंत्री)

राज्य मंत्री
1. डॉ. बनवारी लाल
2. कृष्ण कुमार बेदी स्वतंत्र प्रभार
3. कर्ण देव कांबोज स्वतंत्र प्रभार
4. मनीष ग्रोवर
5. नायब सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed