{"_id":"b1fb1d5ff7951d7b370323623b2bbae0","slug":"haryana-cm-hooda-will-encourage-haryanavi-film-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी फिल्म जगत को यूं प्रोत्साहित करेंगे हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी फिल्म जगत को यूं प्रोत्साहित करेंगे हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jun 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हरियाणवी फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत उच्च स्तर की हरियाणवी फिल्मों के निर्माण पर सब्सिडी दी जाएगी। यह निर्णय यहां हरियाणा कला परिषद की गवर्निंग बॉडी की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश में लोक संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हरियाणा कला परिषद द्वारा लोक नृत्य, लोक गीत, रागनी तथा सांग के विभिन्न रूपों का डाक्यूमेंटेशन (दस्तावेजीकरण) किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री हुड्डा ने हरियाणा कला परिषद् के 1.50 करोड़ रुपये के बजट को भी स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
राज्य में लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कला परिषद् की गतिविधियों की सराहना करते हुए हुड्डा ने हरियाणा कला परिषद् की निदेशक के मासिक वेतन को 35,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये करने की घोषणा की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस एस ढिल्लो, प्रधान ओएसडी एम एस चोपड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त राजन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
हर माह दो कार्यक्रम
बैठक में बताया गया कि लोगों को राज्य की विभिन्न लोक विधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए हरियाणा कला परिषद् द्वारा प्रत्येक माह दो सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा कला परिषद् की गतिविधियां हरियाणा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि परिषद् द्वारा हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, दिल्ली तथा ऋषिकेश में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।