फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Chief Minister Report to Party Supremoto Sort Out CID Department Clash

हरियाणाः सीएम ने आलाकमान की मंजूरी के बाद बदला सीआईडी विभाग और खत्म हो गई खींचतान

Fri, 24 Jan 2020 10:31 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 24 Jan 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Haryana Chief Minister Report to Party Supremoto Sort Out CID Department Clash
फाइल फोटो
हरियाणा में लंबे समय से चल रही सीआईडी की खींचतान पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद थम गई है। बुधवार रातोंरात सीएमओ के अफसरों ने राज्यपाल के हस्ताक्षर करवा सीआईडी का महकमा मुख्यमंत्री मनेाहर लाल के खाते में डाल दिया है। यही नहीं मनोहर लाल ने बुधवार को ही दिल्ली में आलाकमान को इस बाबत सूचित भी कर दिया है।
विज्ञापन


आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद सीआईडी लेने से पहले विज के महकमों में बैलेंस बनाने का काम किया गया। उसी के तहत वी उमाशंकर का तबादला किया गया। एनएचएम में निदेशक लगाया गया और डाक्टर भर्ती शुरू करने पर सहमति जताई गई। शाम के समय सीआईडी एसपी राजेश कालिया ने विज के कमरे में जाकर अनिल विज को सीआईडी से संबंधित ब्रीफिंग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम मनोहर लाल और दो मंत्रियों को मिले नए विभाग, गृह मंत्री अनिल विज से छिना सीआईडी
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल विज अब इस पूरे मामले में ठंडे पड़ गए हैं। उन्होंने कहा है कि सीआईडी की ब्रीफिंग उन्हें शुरू हो गई। जो कि उनके लिए आवश्यक थी। चूंकि मैं गृह मंत्री हूं, इसलिए सीआईडी की ब्रीफिंग मेरे लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैने शुरू से कहा है कि सीएम सुप्रीम हैं। मेरा सीएम से कोई विरोध नहीं। वे जब चाहें महकमा ले या दे सकते हैं। मेरा विरोध सिर्फ अफसरों के लिए था। अब ब्रीफिंग शुरू हो गई है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

रात के अंधेरे में क्यों बदला दिन के उजाले में बदलते

अनिल विज ने इस पूरे मामले में एक तंज कसा है। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में विभाग बदलने की आवश्यकता क्या थी। बदलना ही था तो दिन के उजाले में बदलते। मालूम हो कि रात के करीब 12 बजे यह सूचना उजागर हुई कि सीआईडी मुख्यमंत्री के पास आ गया है। जिसके बाद मीडिया में हलचल हुई।

अनिल विज बिना नाक कान के मंत्री
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा ने कहा है कि अनिल विज ने बयान दिया था कि सीआईडी गृह विभाग में न होने का मतलब है कि नाक कान न होना। अब उनसे सीआईडी छिनने के बाद साफ हो गया है कि वे सिर्फ हाथ पैर वाले मंत्री रह गए हैं। नाक कान जा चुका है। ऐसे में वे क्या काम करेेंगे और जनता का कितना भला करेंगे।

आलाकमान तक पहुंची रिपोर्ट
हरियाणा में लंबे समय से चल रहे इस विवाद की रिपोर्ट भी अपने स्तर पर मुख्यमंत्री और अनिल विज ने आलाकमान को भी दे दी है। इसके बाद कोई विवाद न हो उसके लिए भी आलाकमान की ओर से इशारा कर दिया गया है। शहरी स्थानीय निकाय की बैठकों में भी अनिल विज जल्द ही शिरकत करते हुए नजर आएंगे।

हरियाणा प्रदेश की की ताजा खबरें देखने लिए हमारे इस पेज पर जाएं।

https://www.amarujala.com/haryana

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsChandigarh/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed