फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar Life Profile

'गोद में खिलाया है मैंने आपके सीएम को'

Wed, 22 Oct 2014 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Oct 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar Life Profile

निंदाना गांव की बुजुर्ग 84 वर्षीय चंद्रपति। पता चला कि कभी उनकी गोद में खेला मनोहर लाल अब प्रदेश का मुखिया बनेगा तो बूढ़ी आंखों में खट्टर का सारा बचपन उतर आया। चेहरे पर झुर्री तो कल जैसी थी, लेकिन उम्मीद और उमंग आज कुछ अलग ही।

विज्ञापन


गांव में जश्न के बीच चंद्रपति 50 साल पहले के दिन याद कर बताती हैं कि खट्टर के दादा भगवान दास का परिवार पाकिस्तान से यहां आया था। सादगी भरा परिवार खेती करता था।
विज्ञापन


चंद्रपति बताती हैं कि खट्टर की दादी अक्सर उनके साथ खेत में काम करने जाती और मां घर पर ही रहतीं। मनोहर यहां दो-तीन क्लास तक पढ़े भी, लेकिन काम के लिए वे यहां से बनियानी गांव जाकर बस गए। भगवान दास का छह बेटे-बेटियों का भरा पूरा परिवार था। हरबंस लाल खट्टर के घर मनोहर ने जन्म लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुश्तैनी मकान बेच गए ब्राह्मण परिवार को

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar Life Profile

गांव के बुजुर्गों बताते हैं कि 5 मई1954 को निंदाना में ही खट्टर का जन्म हुआ था। गांव के बीचोंबीच स्थित राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दक्षिणी छोर पर उनका पुश्तैनी मकान हुआ करता था।

1963 में खट्टर परिवार यहां से बनियानी गांव में जमीन खरीदकर शिफ्ट हो गया। बाद में उनके परिजनों ने पुश्तैनी मकान को गांव के ही एक ब्राह्मण परिवार को बेच दिया।

रामकुमार ने बताया कि बनियानी जाने के बाद भी उनके दादा अक्सर यहां आते थे। भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता निंदाना निवासी रामनिवास रोहिल्ला ने बताया कि चुनाव से पहले भी खट्टर गांव में आए थे।

महम से जुड़े तीसरे सीएम

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar Life Profile

प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे बन रहे मनोहर लाल खट्टर महम की माटी से जुडे़ होने वाले प्रदेश के तीसरे सीएम होंगे। महम चौबीसी ने चौधरी देवीलाल को विधायक बनाया और वे सीएम बन गए।

देवीलाल उप प्रधानमंत्री बने तो उनके बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने यहां से ही उपचुनाव लड़ा। बाद में वे सीएम बने। हालांकि निवर्तमान सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सियासी पारी में महम चौबीसी की बड़ी भूमिका भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed