फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Chief Minister bhupinder singh hooda get second marrige !

तो क्या हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दूसरी शादी की है!

Tue, 04 Mar 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Mar 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana Chief Minister bhupinder singh hooda get second marrige !

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 1992 में एक अन्य महिला के साथ शादी की थी। उस महिला से उन्हें 20 वर्ष का एक बेटा भी है। हरियाणा विधानसभा की प्रेस लॉबी में सोमवार को चौटाला और अरोड़ा ने पत्रकारों को बताया कि उनके पास एक एनजीओ ने एक महिला का शपथ पत्र भेजा है। यह नौ अक्तूबर, 2013 का है।

विज्ञापन

11 नवंबर, 1992 को दिल्ली में शादी का दावा

Haryana Chief Minister bhupinder singh hooda get second marrige !

महिला के शपथ पत्र के मुताबिक महिला ने देहरादून की अदालत में केस दायर कर कहा था कि वह जब यूथ कांग्रेस की कार्यकर्ता थी, तब भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के नेता थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और 11 नवंबर, 1992 को दिल्ली में उन्होंने शादी कर ली थी। एक फरवरी, 1992 को महिला ने बेटे को जन्म दिया था। चौटाला ने महिला के आरोप को गंभीर बताते हुए कांग्रेस से तुरंत सीएम हुड्डा को पद से हटाने और पार्टी से बाहर करने की मांग की। चौटाला ने सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने देहरादून की अदालत में अरजी दी थी

Haryana Chief Minister bhupinder singh hooda get second marrige !

सीएम हुड्डा की ओर से हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ. रघुवीर सिंह कादियान और विधायक भारत भूषण बत्तरा ने प्रेस लॉबी में पत्रकारों को बताया कि यह सीधे-सीधे सीएम का चरित्र हनन है। हुड्डा स्वतंत्रता सेनानी के बेटे हैं। इस महिला ने देहरादून की अदालत में 17 दिसंबर, 2013 को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत अरजी दी थी। अदालत ने सुनवाई के लिए 24 जनवरी, 2014 तय कर दी। छुट्टियों के बाद एक जनवरी, 2014 को महिला ने उसी दिन अदालत में पेश होकर शपथ पत्र दिया और अपनी अरजी वापस लेने का आग्रह किया। इसे अदालत ने मंजूर करते हुए अरजी निरस्त कर दी थी।

विज्ञापन

इनेलो और भाजपा ने किया सदन से वॉकआउट

Haryana Chief Minister bhupinder singh hooda get second marrige !

सोमवार को हरियाणा विधानसभा में शून्यकाल शुरू होते ही इनेलो के रामपाल माजरा ने यह मामला उठाया तो सीएम ने इसे चरित्र हनन करार दिया। लेकिन, स्पीकर कुलदीप शर्मा ने इस मामले में सदन में कही गई बातों को कार्यवाही से निकाल दिया। इस पर इनेलो विधायक सदन से वॉकआउट कर गए। इसके बाद भाजपा के अनिल विज का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी स्वीकार न होने पर भाजपा विधायक भी वॉकआउट कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed