मंत्रियों को मिठाई खिला सीएम ने सौंपा दफ्तर, सोमवार को होगी कैबिनेट की पहली बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के नए मंत्रियों ने शुक्रवार को सचिवालय में काम काज शुरू किया। सीएम मनेाहर लाल ने स्वयं सभी मंत्रियों को कार्यभार सौंपा और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। पिछली सरकार में भी सीएम ने इसी प्रक्रिया के तहत नए मंत्रियों को बिठाया था।
इस दौरान मुख्यमंत्री मनेाहर लाल ने मंत्रियों की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। अनिज विज पूरी तरह से फार्म में नजर आए। अन्य मंत्रियों से मिलने आने वालों की अपेक्षा उनके कमरे में भीड़ भी अधिक थी।
कार्यभार ग्रहण करने वालों में गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, ऊर्जा मंत्री रंजीत सिंह चौटाला, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और खेल मंत्री संदीप सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि शिक्षा में सुधार किया जाएगा। पिछली सरकार में भी सुधार हुए हैं।
हम निजी स्कूलों के बराबर शिक्षा का दर्जा करेंगे। कमलेश ढांडा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए काम करूंगी। महिलाओं तक उनके हित की सरकारी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। खासकर ग्रामीण महिलाएं जो कि सरकारी स्कीमों से अनजान रह जाती हैं। उन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा।
रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कमी नहीं रहने दी जाएगी। यह पूछने पर कि वे डिप्टी सीएम के दादा हैं। सरकार में वे और दुष्यंत दोनों ही कैबिनेट में हैं। उन्होंने कहा कि 1987 में जब देवीलाल जी मुख्यमंत्री थे। उस समय मैं उनकी कैबिनेट में था। जब पिता पुत्र एक साथ कैबिनेट में हो सकते हैं तो दुष्यंत और मैं क्यों नहीं।
संदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ी के तौर पर वे सभी खिलाड़ियों के हित ध्यान में रख कर काम करेंगे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी हरियाणा की बस सेवाओं में सुविधाएं देने की बात कही। मालूम हो कि एक दिन पहले गुरुवार को ही मनोहर सरकार के मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसके बाद शाम को ही उन्हें विभाग अलॉट कर दिए गए थे। शुक्रवार को मंत्रियों ने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
सोमवार को होगी मंत्रिमंडल की बैठक
मंत्रिमंडल के गठन के बाद कैबिनेट की बैठक सोमवार 18 नवंबर को हरियाणा सचिवालय स्थित चौथी मंजिल के कमेटी कक्ष में होगी। शाम चार बजे होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल करेंगे। चूंकि मंत्रिमंडल गठन के बाद यह पहली बैठक है, इसलिए इस बैठक में टीम मनोहर अपने अगले पांच साल के एजेंडे तय करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा करेगी।
यह भी उम्मीद है कि इस पहली कैबिनेट बैठक में सरकार के पिटारे से जनता के लिए कोई बड़ी सौगात भी निकले। बैठक में सभी मंत्रियों से भी आह्वान किया जाएगा कि वे अपनी जिम्मेदारी को इस कदर निभाएं, जिसका लाभ प्रदेश का आमजन महसूस कर सके। टीम मनोहर अगले पांच साल कैसे काम करना है , इसे लेकर कुछ टारगेट भी सेट करेगी।