फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinet: Many challenges ahead of new government of Haryana

नए साथियों की ‘यारी’ संग आगे बढ़ेगी मनोहर की ये ‘पारी’, दो और मंत्री पद पर अभी फंसा पेंच

Fri, 15 Nov 2019 02:30 PM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Nov 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Haryana Cabinet: Many challenges ahead of new government of Haryana
सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

आखिरकार मनोहर टू सरकार की नई कैबिनेट लगभग तैयार हो गई है। कुल चौदह में से सीएम व डिप्टी सीएम समेत बारह मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले चुके है। शेष दो मंत्री भी जल्द बन जाएंगे, ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं। 

विज्ञापन


सरकार पूरी तरह आश्वस्त है कि वे निर्बाध अपना शासनकाल पूरा करेगी, लेकिन इस बार मनोहर सरकार बहुमत की नहीं, गठबंधन की नींव पर टिकी है। लिहाजा नए साथियों की ‘यारी’ आखिर तक बरकरार रहे, इसी बूते मनोहर सरकार की नई पारी आगे बढ़ेगी। यही इस सरकार और नई कैबिनेट के लिए बड़ी चुनौती भी होगी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के नतीजे आए बीस दिन गुजर चुके थे। सीएम और डिप्टी सीएम तो पहले ही शपथ ले चुके थे, अब बारी थी नई सरकार के नए मंत्रियों की। चूंकि भाजपा ने इस बार कुछ नए साथियों के साथ गठबंधन की सरकार बनाई है, इसलिए कैबिनेट में अपने साथियों को साधकर कैसे सभी को प्रतिनिधित्व मिले, इसी कशमकश में दिन बीतते गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम, डिप्टी सीएम समेत चौदह मंत्री बनने थे। 40 विधायकों के साथ भाजपा बड़ा दल था, इसलिए सीएम पद तो भाजपा के पास रहा और 10 विधायकों वाली जजपा को अपने साथ मिलाकर भाजपा ने उसे डिप्टी सीएम पद दिया। सरकार स्थिरता और स्थायित्व के साथ आगे बढ़े इसलिए 7 निर्दलीयों को भी साथ मिलाया गया।

अब जब कैबिनेट का विस्तार हुआ है, तो कुल 14 में से सीएम समेत भाजपा कोटे से 9 मंत्री बने हैं, जजपा कोटे से डिप्टी सीएम समेत अभी तक 2 और निर्दलीय कोटे से 1 ही मंत्री बना है। दो मंत्री बनने अभी शेष है। कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों मंत्री भी जजपा कोटे से ही बनेंगे। 

मगर सूत्रों की यदि माने तो कैबिनेट निर्माण के इस फार्मूले से निर्दलीय पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली और फिर चंडीगढ़ में बैठक कर प्रेशर गेम की कोशिश भी की थी। ऐसे में अभी बनने वाले दो मंत्री किस कोटे से होंगे, ये अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

उधर, कैबिनेट विस्तार यदि देंखे तो भाजपा पृष्ठभूमि के वे पांचों असंतुष्ट विधायक जो टिकट न मिलने से खफा होकर निर्दलीय लड़े और जीतने के बाद बिना शर्त भाजपा को समर्थन भी दिया। वे पांचों कैबिनेट में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। इनमें से दो विधायक मंत्रिपद की मांग लगातार कर रहे थे। मगर सरकार ने कांग्रेस से टिकट न मिलने से खफा होकर आजाद लड़ने वाले विधायक रणजीत सिंह चौटाला पर भरोसा जताते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया।

ऐसे में अब सरकार के लिए चुनौती है कि वह ‘अपने’ इन पांचों निर्दलीय विधायकों को किस तरह से साधकर रखती है। सूत्रों की माने तो सरकार इन विधायकों को बोर्ड व निगमों में चेयरमैन पद दिए जा सकते हैं। बहरहाल, अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपनी कैबिनेट में पूरी तरह सामंजस्य बिठाते हुए अपने सभी सहयोगी विधायकों को एक साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, ताकि मनोहर टू की यह पारी भी ‘नॉटआउट’ रहकर पूरी खेली जा सके।

कैबिनेट में चौटाला परिवार का दबदबा
विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ है कि चौटाला कुनबे के पांच लोग विधायक बनें हैं। इनमें रणजीत सिंह चौटाला, भतीजे अभय चौटाला व अमित सिहाग, भतीजे अजय चौटाला की पत्नी नैना चौटाला व पौत्र दुष्यंत चौटाला शामिल हैं। अब जब कैबिनेट विस्तार हुआ है, तो उसमें भी इसी परिवार से दो लोगों को कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा मिला है। 

जजपा कोटे से दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बनें, तो पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का भी 32 साल का सूखा खत्म हुआ है। 1987 के बाद रणजीत एक बार फिर से मंत्री बने हैं। हालांकि रणजीत और दुष्यंत की सियासी राहें जुदा हैं, मगर फिलहाल दोनों टीम मनोहर का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed