फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinet Expansion Today Live: Check List of New Cabinet Ministers in Manohar Lal Khattar Govt

Haryana Cabinet Expansion: भाजपा विधायक कमल गुप्ता ने संस्कृत तो देवेंद्र सिंह बबली ने हिंदी में ली मंत्री पद की शपथ

Tue, 28 Dec 2021 04:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Dec 2021 04:01 PM IST
सार

हरियाणा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मगंलवार को हुआ। भाजपा व जजपा कोटे से दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। हिसार से भाजपा विधायक कमल गुप्ता व टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र बबली को नए साल से पहले मंत्री पद का तोहफा मिला।
 

विज्ञापन
Haryana Cabinet Expansion Today Live: Check List of New Cabinet Ministers in Manohar Lal Khattar Govt
Haryana Cabinet Expansion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार मंगलवार को हुआ। हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता और टोहाना के जजपा विधायक देवेंद्र बबली नए मंत्री बने और राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बबली को विकास एवं पंचायत विभाग मिल गया है लेकिन डॉ. कमल को दिए जाने वाले विभागों पर देर रात तक फैसला नहीं हो पाया। 

विज्ञापन


मंत्रालय वितरण को लेकर फंसे इस पेच की नाराजगी शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखी, गृह मंत्री अनिल विज नदारद रहे। विज के पास स्वास्थ्य के अलावा गृह व शहरी निकाय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल फेरबदल में इन महकमों में से एक कमल गुप्ता को सौंपने की चर्चा है। 
विज्ञापन


कमल गुप्ता पेशे से डॉक्टर रहे हैं, इसलिए उन्हें स्वास्थ्य दिए जाने की अटकलें जोरों पर हैं, जिससे विज नाखुश बताए जा रहे हैं। मामला पार्टी आलाकमान के पास भी पहुंचा है। मंगलवार को वह शाम पौने चार बजे सीएम निवास से निकले और फिर सचिवालय गए लेकिन राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री बनने के इच्छुक विधायक ने भी समारोह से दूरी बनाए रखी। सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन व भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी गैरहाजिर रहे। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार है। मंत्रिमंडल में 14 का कोटा पूरा हो गया। अब कोई विस्तार होगा न फेरबदल। सभी मंत्री अपने-अपने विभागों में अच्छा काम कर रहे हैं। 

                                             पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते डॉ. कमल गुप्ता।

गुप्ता ने संस्कृत व बबली ने हिंदी में ली शपथ 
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शाम 4:20 पर गुप्ता व 4.22 पर बबली को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गुप्ता ने संस्कृत व बबली ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। समारोह पांच मिनट में संपन्न हो गया। मुख्य सचिव संजीव कौशल के उपस्थित न होने के कारण सबसे वरिष्ठ आईएएस वीएस कुंडू ने राज्यपाल की अनुमति से 4:19 पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम विधिवत रूप से शुरू करवाया। 

यह कार्यवाही 4:24 पर संपन्न हुई। जिन मंत्रियों की कुर्सी जाते-जाते बची, वे समारोह में सबसे पहले पहुंचे। पहले कमल गुप्ता व उसके बाद देवेंद्र बबली को शपथ ग्रहण के लिए मंच पर बुलाया गया। वीएस कुंडू ने शपथ ग्रहण के दौरान कहा कि दोनों नियुक्तियां मुख्यमंत्री के परामर्श से हुई हैं। शपथ लेने के बाद दोनों नए मंत्रियों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता का धन्यवाद किया और उनका अभिभावन स्वीकारा। 

गठबंधन धर्म का हुआ पालन: दुष्यंत
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ गठबंधन धर्म का पालन हुआ है। दोनों नए मंत्रियों को शुभकामनाएं। इससे मंत्रिमंडल के कार्य में और कुशलता आएगी।


बबली को पंचायत एवं विकास विभाग, धानक को श्रम के साथ राजस्व मंत्रालय मिला
मनोहर सरकार ने जजपा कोटे के नए मंत्री देवेंद्र बबली को पंचायत एवं विकास विभाग दिया है। जजपा कोटे के पहले से चले आ रहे राज्य मंत्री के मंत्रालयों में फेरबदल हुआ है। उन्हें श्रम विभाग का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। वह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय का कार्यभार भी देखेंगे। इसमें वह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ संबद्ध रहेंगे। यह फैसला मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया। दोनों ही विभाग दुष्यंत के पास थे। डॉ. कमल गुप्ता को दिए जाने वाले विभागों पर फैसला मंगलवार देर रात तक नहीं हो पाया।

टाइमलाइन

  • 3:00 बजे राजभवन में अफसरों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की चहलकदमी तेज
  • 3:36 पर विधायक कमल गुप्ता पारिवारिक सदस्यों के साथ समारोह स्थल पर पहुंचे
  • 3:45 पर विधायक देवेंद्र बबली परिवार के सदस्यों के साथ आए
  • 3:47 पर गुप्ता व बबली को प्रथम पंक्ति में लगी कुर्सियों पर बिठाया गया
  • 4.17 पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम, डिप्टी सीएम के साथ समारोह स्थल पर आए
  • 4:19 पर शपथ ग्रहण समारोह राज्यपाल की अनुमति से आईएएस वीएस कुंडू ने शुरू कराया


भाजपा प्रदेश प्रभारी विधायकों के साथ करते रहे चर्चा
शपथ ग्रहण के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने विधायकों के साथ गपशप की। जलपान के दौरान उनके आसपास युवा व अनुभवी विधायकों का जमावड़ा लगा रहा। उन्होंने सबके साथ कुछ न कुछ चर्चा की। उन्होंने बड़खल से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा ने केक का पीस प्लेट में ऑफर किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed