फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinate Minister Anil Vij statement on arvind kenriwal

स्मॉग पर सियासत: मंत्री का बयान- घर में आग लगने पर कुआं खोदते हैं केजरीवाल

Wed, 15 Nov 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Nov 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Haryana Cabinate Minister Anil Vij statement on arvind kenriwal
SMOG in Delhi - फोटो : File Photo
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हरियाणा-पंजाब को जिम्मेदार ठहराने पर मनोहर सरकार के मंत्री हमलावर हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को यहां केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तल्ख टिप्पणी की है। 
विज्ञापन


विज ने यहां तक कह दिया कि अरविंद केजरीवाल उस नसल के आदमी हैं जो घर में आग लगने पर कुआं खोदते हैं। उनका असली काम दोषारोपण का है। आम आदमी पार्टी अब सांप पार्टी बन गई है। दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम करने के लिए केजरीवाल पूरा वर्ष कोई कदम नहीं उठाते।
विज्ञापन


धान का सीजन आने पर हरियाणा और पंजाब पर प्रदूषण फैलाने का ठीकरा फोड़ देते हैं। केजरीवाल बताएं कि वह साल भर दिल्ली की आबोहवा को साफ करने के लिए क्या कदम उठाते हैं। देश की राजधानी में तो पूरा साल धुएं का गुबार रहता है, जिससे आसपास के राज्य भी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल को दूसरों पर दोष मढ़ने के बजाए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने की योजना पर काम करना चाहिए। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई स्टैंड नहीं है। पानी के मुद्दे पर आप नेता दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग भाषा बोलते हैं।


पंजाब को पानी की रायल्टी देने के मुद्दे पर विज बोले कि आप अभी राजनीति में नई पार्टी है, उसकेनेताओं को जमीनी हकीकत और जल समझौतों का ज्ञान नहीं है। दिल्ली को हरियाणा भी पानी दे रहा है। पानी के लिए किसी राज्य को रायल्टी देने के तर्क बेमानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed