फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: By-election for Rajya Sabha seat on 20th, Badoli, Bhatia and Sunita in the race

Haryana: राज्यसभा सीट पर 20 को उपचुनाव, बड़ौली, भाटिया व सुनीता दौड़ में

Wed, 27 Nov 2024 12:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 12:54 AM IST
सार

इस सीट पर भाजपा का सांसद बनना तय है। कृष्ण लाल पंवार के विधायक बनने के बाद सीट खाली हुई थी।

विज्ञापन
Haryana: By-election for Rajya Sabha seat on 20th, Badoli, Bhatia and Sunita in the race
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर 20 दिसंबर को उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अक्तूबर में भाजपा नेता कृष्णलाल पंवार के पानीपत के इसराना से विधायक चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। उनका कार्यकाल एक अगस्त 2028 तक था।

विज्ञापन


इस सीट पर भाजपा की जीत तय हैए क्योंकि विधानसभा में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। राज्यसभा सांसद के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, भाजपा के पूर्व सांसद संजय भाटिया और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का नाम चर्चा में है। इनमें बड़ौली सबसे प्रबल दावेदार हैं। उनके प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


वे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के भी बेहद करीबी हैं और पार्टी का ब्राह्मण चेहरा हैं। वहीं, दूसरे दावेदार पूर्व सांसद संजय भाटिया हैं। वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, मगर पार्टी ने उन्हें रैलियों के आयोजन की जिम्मेदारी दी। सफल रैलियों का आयोजन कर उन्होंने अपना कद बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का पलड़ा भी भारी है, क्योंकि वह दलित समुदाय से आती हैं। कृष्ण लाल पंवार भी दलित हैंए ऐसे में भाजपा दलित सीट को दलित से भरना चाहेगी। वहीं, यह भी चर्चा है कि बड़ौली को राज्यसभा भेजने के बाद भाजपा संजय भाटिया को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है।

 
चुनाव होने की संभावना कम
राज्यसभा सदस्य के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तीन दिसंबर से शुरू होगी। 10 दिसंबर तक नामांकन किया जा सकता है। 11 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव होने की स्थिति में 20 को चुनाव होगा। हालांकि हरियाणा में चुनाव की कोई स्थिति नहीं बन रही है, इसलिए चुनाव नहीं होंगे और 20 को ही राज्यसभा के सांसद के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। हरियाणा में राज्यसभा की पांच सीट है। पांचों पर भाजपा का ही कब्जा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed