{"_id":"62277795cac1091cc967579e","slug":"haryana-budget-for-sports-2022-10-day-boarding-and-8-residential-academies-to-be-opened-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बजट 2022: खोली जाएंगी 10 डे बोर्डिंग और 8 आवासीय अकादमी, जानिए खिलाड़ियों के लिए बजट में और क्या अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बजट 2022: खोली जाएंगी 10 डे बोर्डिंग और 8 आवासीय अकादमी, जानिए खिलाड़ियों के लिए बजट में और क्या अहम
Tue, 08 Mar 2022 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:04 PM IST
सार
करनाल, हिसार, रोहतक और गुरुग्राम में वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र बनाने की योजना है। खेल-खिलाड़ियों के लिए 540 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र 2022।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेलों में दुनिया भर में डंका बजाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में कई अहम घोषणाएं की गईं हैं। खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रदेश में 10 डे बोर्डिंग और 8 आवासीय अकादमी खोली जाएंगी। इसके अलावा, पंचकूला की तर्ज पर करनाल, हिसार, रोहतक और गुरुग्राम में वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुर्नवास केंद्र स्थापित करने की योजना है। यहां पर सरकारी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में यह केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इनमें स्पोर्ट्स इंजरी रिहेबिलिटेशन और स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपी की उपलब्ध होंगी। सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि साथ ही खेल स्टेडियमों के रखरखाव, प्रबंधन और विकास के लिए प्रतिष्ठित खिलाड़ियों की एक समिति गठित की जाएगी। इस समिति की सिफारिश पर ही खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को एक तिहाई राशि पहले की जाएगी जारी
सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि इस साल होने वाले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पात्र खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए दी जाने वाली पुरस्कार राशि का एक तिहाई हिस्सा पहले ही जारी किया जाएगा, ताकि खिलाड़ी अपनी तैयारी अच्छे तरीके से कर सकें।
विज्ञापन
पंचकूला में खेल संस्थान स्थापित करने की योजना
राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर पंचकूला में हरियाणा राज्य खेल संस्थान स्थापित करने की योजना है। यहां पर स्पोर्ट्स इंजरी रिहेबिलिटेशन, स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपी और खेल प्रशिक्षण में सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जा सकते हैं। वहीं 1100 खेल नर्सरियां खोली जानी हैं।
500 सरकारी और 600 निजी संस्थानों में खोली जाएंगी। इस पर तेज गति से काम चल रहा है। बजट में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए 205 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस पर कुल 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शेष राशि केंद्र सरकार खर्च करेगी। गौर हो कि इन खेलों की मेजबानी हरियाणा करेगी और इनमें देशभर के करीब 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
पहली बार बजट में 540 करोड़ का प्रावधान : संदीप सिंह
खेल एवं युवा मामले के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के लिए प्रदेश के इतिहास में पहली बार 540 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इस बजट से प्रदेश में खेलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस ऐतिहासिक बजट को प्रस्तुत करने पर प्रदेश के खिलाड़ी मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री मनोहर लाल के सदैव आभारी रहेंगे।