{"_id":"61438c8f8ebc3ea80b2dbe17","slug":"haryana-bjp-will-celebrate-pm-modi-birthday-as-service-and-dedication","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मोदी के 71वें जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाएगी भाजपा, 20 दिनों तक चलेंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मोदी के 71वें जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाएगी भाजपा, 20 दिनों तक चलेंगे कार्यक्रम
Fri, 17 Sep 2021 12:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:01 AM IST
सार
हरियाणा भाजपा ने 20 लाख बधाई संदेश पत्र प्रधानमंत्री को भेजने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा मोदी एप भी डाउनलोड कराने और सेवा कार्य संकल्प लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को हरियाणा सेवा और समर्पण के रूप में मनाएगा। इस दौरान पूरे हरियाणा में 20 दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने रूपरेखा तय करके महामंत्री वेदपाल को जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं का पर्यावरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति समर्पण तथा जरूरतमंदों, दिव्यांगों और बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए सेवा भाव दिखाई देगा। हालांकि किसान आंदोलन के बीच होने वाले इन कार्यक्रमों पर केंद्रीय नेताओं की भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी
विज्ञापन
यही कारण है कि अभियान की रूपरेखा खुद प्रदेश अध्यक्ष ने तैयार करते हुए प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को अभियान के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। जो 9 गतिविधियां होनी हैं, उनके प्रभारी और सह प्रभारी बनाकर उनको समर्पण भाव से सभी कार्य करने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की तरफ से दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब में धमाका: डेढ़ किमी दूर तक सुनाई दी आवाज, एक युवक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
ये होगी कार्यक्रमों की रूपरेखा
प्रदेश मीडिया प्रमुख संजय शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री 71 वर्ष के हो जायेंगे इसलिए पार्टी प्रदेश भर में 71 स्थानों पर रक्तदान शिविर और टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित करेगी। पर्यावरण स्वच्छ रहे इसलिए 71 हजार पौधे प्रत्येक गांव और शहर में लगाए जाएंगे। सेवा के चरण में 68 नागरिक अस्पतालों और 128 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फल वितरण किए जाएंगे। इसके अलावा 71 लाख लोगों को प्रधानमंत्री राहत कार्य के तहत राशन वितरण किया जाएगा।