फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana bjp, subhash brala, haryana govt, khattar govt, haryana politics, haryana

सरकार-संगठन में तालमेल बढ़ाने को BJP की व्यापक कार्ययोजना

Sun, 10 Apr 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Apr 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
haryana bjp, subhash brala, haryana govt, khattar govt, haryana politics, haryana
हरियाणा बीजेपी प्रदेश प्रधान सुभाष बराला - फोटो : फाइल फोटो
सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार व संगठन में सामन्जस्य स्थापित करना जरूरी है। इसके लिये भाजपा ने 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सभी सरकारी आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका व सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्षता में गुडगांव में आयोजित बैठक में तय हुआ कि 23 अप्रैल को गोहाना (सोनीपत) में होने वाले पंचायत से पार्लियामैंटरी तक चुने हुये जनप्रतिनिधियों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सफल, प्रभावी व ऐतिहासिक हो, इसके लिए सरकारी तंत्र के साथ-साथ संगठनात्मक स्तर पर भी व्यापक जनसंपर्क अभियान के लिए सभी जिलों व 285 मंडलों की 12 व 13 अप्रैल को अनिवार्य रूप से बैठकें तय हुई हैं।
विज्ञापन


इनमें पंच से लेकर विधायक व सांसद तक हिस्सा लेंगे। गुड़गांव में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भटट व हरियाणा कें मंत्री ओम प्रकाश धनखड, राव नरवीर, कृष्ण बेदी व राष्टीय सचिव सुधा यादव भी उपस्थित थे। प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सम्बोधित करेंगे। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री ने सभी जिला प्रभारियों को 14 से 24 अप्रैल के कार्यक्त्रस्मों की व्यक्तिगत रूप से चिंता करने के स्पष्ट निर्देश भी दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव के अनुसार, 14 अप्रैल को बाबा भीम राव अम्बेडकर की 125 जयंती पर यमुनानगर में प्रदेश स्तरीय सरकारी कार्यक्त्रस्म का आयोजन होगा, वहीं 21 अप्रैल को प्रदेश भर में ग्राम सभाएं की जायेगी, जिनमें देश व प्रदेश की सरकारों द्वारा गांव, गरीब, किसान, मजदूर व स्वरोजगार (युवा) संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुये पंच से लेकर विधायक तक इन ग्राम सभाओं में उपस्थित रहेंगे।


इन ग्रात सभाओं में समाजिक समरस्ता व राष्ट्रीय एकता के प्रतीक बाबा भीमराव अम्बेडकर की जीवनी संबन्धी साहित्य सम्बन्धी विभाग द्वारा वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 17 व 20 अप्रैल तक कार्यकर्ता प्रदेश सरकार द्वारा 20000 करो? (11600 करो?) का मुआवजा 2 प्रतिशत की अदायगी दर 25 से 30 हजार रूपये प्रति एकड का फसल बीमा योजना 12 रूपये वार्षिक अदा करने पर बीमा सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा योजना, 20000 हजार करोड की लगात से 1500 जोहडों को भरने सहित नागल चौधरी तक नहरी पानी 2000 गांव में सचिवालय के साथ-साथ आदर्श ग्राम योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed