{"_id":"66d4b9a1550c4cc335044023","slug":"haryana-bjp-s-first-list-may-take-another-two-to-four-days-to-come-brainstorming-on-55-names-again-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा की पहली सूची आने में लग सकते हैं और दो से चार दिन, 55 नामों पर दोबारा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा की पहली सूची आने में लग सकते हैं और दो से चार दिन, 55 नामों पर दोबारा मंथन
Mon, 02 Sep 2024 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:29 AM IST
सार
देर रात तक धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर भाजपा की बैठक जारी रही। मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल और अन्य नेताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी
- फोटो : संवाद (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों की सूची में दो से चार दिन की और देरी हो सकती है। खुद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इसके संकेत दिए हैं। बड़ौली का कहना है कि चुनाव की तारीख आगे बढ़ी है, इसलिए सूची भी दो से चार दिन आगे जा सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
पहले केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 55 सीटों पर नाम तय कर लिए गए थे, लेकिन कुछ सीटों पर दोबारा चर्चा की बात कही गई थी। बगावत के डर से सूची रोक ली गई और अब दोबारा मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
रविवार देर रात हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर भाजपा की अहम बैठक हुई। रात नौ बजे से शुरू हुई बैठक में पहले से तय की गईं 55 सीटों पर फिर मंथन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन