फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP Diplomatic Strategy on BJP-HJC Coalition

गठबंधन को लेकर भाजपा ने चली डिप्लोमेटिक चाल

Sat, 02 Aug 2014 05:04 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Aug 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
Haryana BJP Diplomatic Strategy on BJP-HJC Coalition

भाजपा-हजकां गठबंधन के मामले में हरियाणा भाजपा नेताओं ने डिप्लोमेटिक चाल चली है। कल तक जो नेता गठबंधन के लिए किसी तरीके से राजी नहीं थे, आज उन्होंने गेंद हजकां सुप्रीमो कुलदीप के पाले में डाल दी है। नई रणनीति के तहत भाजपा ने भाजपा-हजकां को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाने की बात कही है।

विज्ञापन


पिछले दिनों पार्टी के नीचे से ऊपर तक के कार्यकर्ताओं ने अपना मत केंद्रीय पर्यवेक्षकों के समक्ष रख दिया है। पर्यवेक्षकों ने यह राय दी है कि जो समझौता पहले हुआ था, बदली हुई परिस्थतियों में वह मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन


अब भाजपा यह शर्त रखने जा रही है कि अगर कुलदीप बिश्नोई 45 सीटों से कम और मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के लिए तैयार हैं तो वे भाजपा-हजकां को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाएं, क्योंकि को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन हजकां नेता धर्मपाल सिंह मलिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बैठक बुलानी चाहिए। जिससे भाजपा नेता केंद्रीय नेतृत्व को यह बता सकें कि उनकी इस संदर्भ में क्या राय है। अब भाजपा नेताओं के सुर बदल गए हैं। उनका कहना है कि हम गठबंधन तोड़ना नहीं बल्कि शर्तों में बदलाव चाहते हैं। अगर कुलदीप राजी हों तो ठीक नहीं तो वह अपनी राह हम अपनी राह।


यदि कुलदीप बिश्नोई गठबंधन चाहते हैं तो वे पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाएं और प्रदेश स्तर पर इस बात पर चर्चा करें। जिससे हम अपने केंद्रीय नेतृत्व को यह जानकारी दे सकें।
-अनिल विज, नेता भाजपा विधायक दल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed