फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Recruitment Cancelled due to Coronavirus Epidemic

कोरोना महामारी की भेंट चढ़ी हरियाणा विधानसभा की भर्तियां, बाहरी लोगों को भी नहीं मिलेगी एंट्री

Sat, 11 Jul 2020 09:59 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Jul 2020 09:59 AM IST
सार

  • संक्रमण के खतरे को देखते हुए फिलहाल भर्तियों को रद्द किया गया
  • अब बिना पास के बाहरी लोगों की विधानसभा में एंट्री भी बैन

विज्ञापन
Haryana Assembly Recruitment Cancelled due to Coronavirus Epidemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

हरियाणा विधानसभा की भर्तियां कोविड-19 की भेंट चढ़ गई है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए फिलहाल इन भर्तियों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


विधानसभा प्रशासन को आशंका थी कि इन भर्तियों की वजह से परिसर में काफी जमावड़ा इकट्ठा हो सकता है। लिहाजा इन भर्तियों को रद्द कर दिया गया है। दूसरी ओर, अब विधानसभा में कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना पास और थर्मल स्कैनिंग के एंट्री नहीं कर पाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

हरियाणा विधानसभा सचिवालय की ओर से अंग्रेजी और हिंदी रिपोर्टर, कनिष्ठ अभियंता, हिंदी टाइपिस्ट, टेलीफोन अटेंडेंट, चौकीदार आदि रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती से संबंधित विधानसभा के पूछताछ एवं स्वागत केंद्र पर आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का भारी समूह और बड़ी संख्या में टेलीफोन कॉल आ रही थीं।
विज्ञापन


इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों की संख्या अनुमान से कहीं अधिक हो सकती है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कोविड 19 संक्रमण से निपटने के लिए जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने में कठिनाई आ सकती थी। इसके चलते इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर मिलेगी लटकी भर्तियों की जानकारी

उधर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भी अभ्यर्थियों को लटकी भर्तियों की जानकारी को लेकर अपडेट करता रहेगा। इसके लिए समाधान के नाम से पोर्टल लांच करने की तैयारी की जा रही है। इस पोर्टल के जरिये को यह मालूम चलता रहेगा कि संबंधित भर्ती में देरी क्यों हो रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संदर्भ में करीब एक महीने पहले सुझाव दिया था। उनका कहना था कि आवेदक भर्तियों को लेकर को परेशान न हो और न ही भटके इसके लिए आयोग को एक पोर्टल पर भर्तियों के देरी होने जानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए। लिहाजा आयोग ने इसी दिशा में आवेदकों के लिए यह सुविधा देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed