फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections Result 2024 Candidates with five biggest and five smallest wins

Haryana Elections Result: पांच सबसे बड़ी और पांच कम अंतर वाली जीत, 32 तो कहीं 98000 से ज्यादा मतों से हुई जीत

Tue, 08 Oct 2024 08:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Oct 2024 08:05 PM IST
सार

भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि पिछले चुनाव में भाजपा को कुल 41 सीटें मिली थीं। इस लिहाज से भाजपा ने पिछली बार के अपने प्रदर्शन में सुधार किया है।

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections Result 2024 Candidates with five biggest and five smallest wins
Haryana Assembly Election Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना पूरी हो गई है। प्रदेश की सभी 90 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत पा लिया है। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि पिछले चुनाव में भाजपा को कुल 41 सीटें ही मिली थीं। इस लिहाज से भाजपा ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही, जिसने 37 सीटों पर जीत दर्ज की। पिछली बार से अगर तुलना करें तो कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटें ही मिली थीं। आज आए परिणामों में कई जीत-हार बड़ी रोचक रहीं। हम आपको उन पांच-पांच सीटों के बारे बताएंगे जिन्होंने बमुश्किल जीत का स्वाद चखा और पांच बड़े अंतर से हुई जीत के बारे में।

विज्ञापन

प्रदेश की सबसे बड़ी पांच जीत-

1- फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के मामन खान ने 98441 मतों के अंतर से प्रदेश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 130497 वोट मिले।

2- गढ़ी सांपला-किलोई सीट से कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 71465 मतों के अंतर से प्रदेश की दूसरी बड़ी जीत अपने नाम की है। उन्हें कुल 108539 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

3- गुरुग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा के मुकेश शर्मा ने तीसरी बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने 68045 मतों के अंतर से जीत का स्वाद चखा। उन्हें कुल 122615 वोट मिले। 

4- बादशाहपुर से भाजपा के राव नरबीर सिंह ने 60705 मतों के अंतर से प्रदेश की चौथी बड़ी जीत हासिल की। उन्हें कुल 145503 वोट मिले हैं। 

5- पानीपत ग्रामीण सीट से भाजपा के महिपाल ढांडा ने 50212 मतों के अंतर से प्रदेश की पांचवीं बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें कुल 101079 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन

पांच सबसे कम अंतर वाली जीत-

1- उचाना कलां सीट से भाजपा के देवेन्द्र चतर भुज अत्री ने महज 32 वोटों के अंतर से प्रदेश की सबसे कम मर्जिन वाली जीत अपने नाम की। उन्हें कुल 48968 वोट मिले हैं। 

2- डबवाली सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के आदित्य देवीलाल ने 610 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 56074 वोट मिले हैं। 

3- लोहारू सीट से कांग्रेस के राजबीर फरतिया ने 792 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 81336 वोट मिले हैं। 

4- आदमपुर सीट से कांग्रेस के चन्द्र प्रकाश 1268 वोटों के अंतर से जीत गए। उन्हें कुल 65371 मत मिले हैं। 

5- रोहतक सीट से कांग्रेस के भारत भूषण बत्रा ने 1341 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 59419 वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed