फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, PM Narendra Modi Vijay Sankalp Rally In Rewari

विस चुनावः रेवाड़ी में पीएम मोदी बोले- कल जो हमें डराते थे, आज वो खुद डरे नजर आते हैं

Sat, 19 Oct 2019 03:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Oct 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, PM Narendra Modi Vijay Sankalp Rally In Rewari
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रेवाड़ी के हुडा मैदान में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा का फैसला जिसे देखना हो, आज रेवाड़ी का जनसागर देख ले। भाजपा की जो ये लहर है, ये इस बात की सबूत है कि जब ईमानदारी से जनता की सेवा की जाती है, तो जनता सम्मान भी देती है और फिर एक बार काम करने का मौका भी देती है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि बीते पांच वर्षों में मां भारती के गौरव के लिए, 130 करोड़ भारतीयों के लिए अगर कुछ योगदान दे पाया हूं तो इसमें रेवाड़ी की मिट्टी के आशीर्वाद का अहम स्थान है। मैं 6 वर्ष पहले के वो संकल्प, हरियाणा और देश को याद दिलाना चाहता हूं। तब मैंने कहा था कि दिल्ली में सक्षम और समर्थ सरकार ही देश को सुरक्षा दे सकती है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि पांच साल में भारत का सक्षम और समर्थ सरकार देने का मैंने वादा किया था और वो वादा मैंने निभाया। तब मैंने कहा था कि भारत में ऐसी सरकार होनी चाहिए, जो दुनिया से आंख से आंख मिलाकर बात करे। आज हिंदुस्तान आंख झुकाकर नहीं, आंख मिलाकर बात करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सर्जिकल स्ट्राइक और सैन्य सेवाओं पर खुलकर बोले

पीएम मोदी ने कहा कि तब मैंने कहा था, आतंकवाद से निपटने के लिए सशक्त सरकार, सशक्त नेतृत्व, सशक्त सेना और सशक्त देश बनाना जरूरी है। आज आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है। आतंक को पालने पोषने वाले दुनिया में जाकर रो रहे हैं। कल हमें डराते थे, वो आज खुद डरे हुए नजर आते हैं।

पीएम ने कहा कि हमारे सेना के जवानों को, हमारे अर्ध सैनिक बलों को, ढंग के कपड़े-जूते तक नहीं मिलते थे, बुलेट प्रूफ जैकेट और आधुनिक राइफल तक की कमी यहां थी। सरकार में आने के बाद हमने सेनाओं के सशक्तिकरण का बड़ा अभियान शुरू किया और ये आगे भी चलता रहेगा।

पीएम ने कहा कि आज आधुनिक पनडुब्बियों से लेकर राफेल जैसा आधुनिक लड़ाकू विमान और आधुनिक हेलीकॉप्टर तक हमारी सेना का हिस्सा बन चुके हैं। भारत की शान, लड़ाकू विमान तेजस को पहले की सरकार डिब्बे में बंद करने जा रही थी। आज वही विमान वायुसेना और नौसेना में सेवा देने के लिए तैयार है।

पीएम ने कहा कि आधुनिक बुलेट प्रूफ जैकेट का हमने निर्माण किया, सैनिकों तक पहुंचाया और इतना ही नहीं अब विदेशों में हम निर्यात करने लगे हैं।

 

वन रैंक वन पेंशन और पुलिस व्यवस्था पर बोले...

पीएम ने कहा कि 40 साल से जिसकी मांग हो रही थी वो 'वन रैंक, वन पेंशन' हमने लागू किया। इससे सिर्फ हरियाणा के 2 लाख पूर्व सैनिक परिवारों को करीब-करीब 900 करोड़ रुपये का एरियर मिल रहा है।

नागरिकों की सेवा करते-करते हमारे 33,000 पुलिस जवान शहीद हुए हैं। इनके सामने सिर झुक जाए, इतना बड़ा बलिदान इन पुलिस वालों के परिवारों ने दिया है। लेकिन उनका भी स्मारक नहीं बनाया गया, ये काम भी मोदी को ही करना पड़ा।

पीएम ने कहा कि बीते पांच वर्ष में देश की रक्षा, सुरक्षा, एकता, अखंडता, सैनिकों के मान-सम्मान के लिए जो प्रयास हुए। उनको आगे बढ़ाने का काम जारी है और जारी रहेगा। 2019 में सरकार बनते ही पहला फैसला शहीदों के परिवारों के लिए लिया गया।

पीएम ने कहा कि फैसले के तहत शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप को भी बढ़ाया गया है। इसमें पुलिस और पैरामिलिट्री के शहीदों के बच्चों को भी शामिल किया गया।
 

पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल के नतीजे पर बात की

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासन में जम्मू-कश्मीर में 4 लाख कंश्मीरी पंडितों को अपने घरों से हटा दिया गया, घरों को जला दिया गया, बेटियों पर बलात्कार किए गए, लोगों को मौत के घाट उतार दिए। दिल्ली में बैठी सरकार आंख बंद करके देश को झूठे वादे देती रह गई।

पीएम ने कहा कि आपने मुझे आंखे बंद करने के लिए नहीं बिठाया है। आपने मुझे प्रधानमंत्री के रूप में मौज-मस्ती करने के लिए नहीं बिठाया है। मैं इस कुर्सी के लिए जिंदगी नहीं जीता हूं दोस्तों, मैं जीता हूं देश के लिए। मैं जीता हूं आपके लिए।

पीएम ने कहा कि इस बार हरियाणा बीते 5 वर्ष के विकास पर विश्वास व्यक्त कर रहा है। इस बार हरियाणा आने वाले 5 वर्षों के लिए स्थिर और पारदर्शी सरकार को फिर अवसर दे रहा है। इस बार हरियाणा बेहतर कनेक्टिविटी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, किए जा रहे कार्यों पर पुरस्कार दे रहा है।

पीएम ने कहा कि इस बार हरियाणा, गांव, किसान और पशुपालकों के लिए हुए ऐतिहासिक प्रयासों का इनाम दे रहा है। इस बार हरियाणा, बेटियों और बहनों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए लिए गए फैसलों के पक्ष में निर्णय दे रहा है।
 

जमीन और भर्ती घोटालों पर खुलकर बोले

पीएम ने कहा कि 5 वर्ष पहले तक हरियाणा में क्या खबरें चर्चा में रहती थीं? ज़मीन घोटाले की खबरें हर दिन अखबारों की हेडलाइन हुआ करती थीं। भर्ती घोटालों को लेकर गिरफ्तारियों और विरोध प्रदर्शनों की खबरें आम थीं।

पीएम ने कहा कि हरियाणा की जनता परेशान होती रहती थी और कांग्रेस के नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में बिजी रहते थे। किस गुट की कितनी पहुंच है, इसी का शक्ति प्रदर्शन होता रहता था। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों ने इस क्षेत्र में सिर्फ एक ही काम किया।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पहले यहां के किसानों के वोट लिए और फिर किसानों के खेतों को औने-पौने दाम पर अपनों के नाम किया। मनोहर लाल जी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने जमीन के इस बंदरबांट को बंद किया और जो इसमें शामिल नजर आते थे उन पर शिकंजा कस दिया गया है।

 

पानी की कमी और नशे की लत को खात्मे का वादा किया

पीएम ने कहा कि हमारी नदियों का पानी 70 साल तक पाकिस्तान जाता रहा और कांग्रेस की सरकारें देखती रहीं। यहां का किसान तरसता रहे और पाकिस्तान हरा-भरा रहे, ये कैसे हो सकता है? इस पानी पर आपका हक है और आपके हक का एक बूंद पानी भी मैं अब पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा।

पीएम ने कहा कि नशे की जो लत है, उससे हम सभी को मिलकर लड़ना है। ये सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार, पूरे समाज, पूरे देश को बर्बाद कर देती है।
पड़ोसी देश से नशे की जो खेप यहां चोरी-छिपे पहुंचती है, उससे हमें वैसे ही निपटना है जैसे आतंकवादियों से निपटते हैं।

पीएम ने कहा कि भाजपा की एनडीए सरकार को एक और सौभाग्य मिला है। हमारे गुरु के पवित्र स्थान, करतारपुर साहिब और हम सभी के बीच की दूरी अब समाप्त होने वाली है। कांग्रेस और उसके कल्चर से जुड़े दलों ने हिंदुस्तानियों की आस्था, परंपरा और संस्कृति को कभी मान नहीं दिया।


 

दक्षिण हरियाणा में 12 विधायकों में से चार के टिकट कटने के बाद सियासी माहौल बदल गया। इस माहौल को भाजपा के पक्ष में करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रेवाड़ी के हुडा मैदान में रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने पार्टी के 8 उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। रैली स्थल पर रेवाड़ी, बावल व कोसली, गुरुग्राम की सोहना, पटौदी व बादशाहपुर वहीं महेंद्रगढ़ जिले के अटेली व नारनौल के उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने से पहले गुजरात के सीएम रहते हुए मोदी ने 16 सितंबर 2013 को हुडा मैदान से पूर्व सैनिक व अर्ध सैनिक बलों की रैली की थी। इसी दिन मोदी का नाम भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए नामित हुआ था। ऐसे में मोदी ने रेवाड़ी में 6 साल बाद उसी मैदान से दक्षिण हरियाणा की हवा को विजय संकल्प रैली के माध्यम से भाजपा के पक्ष में करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed