फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Manoj Tiwari's Big statement In Yamuna nagar

यमुनानगर में मनोज तिवारी बोले- इस बार दीवाली राम जन्मभूमि पर मनाने के लिए तैयार रहें

Fri, 18 Oct 2019 11:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/जगाधरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/जगाधरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Oct 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Manoj Tiwari's Big statement In Yamuna nagar
मनोज तिवारी ने की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के चुनावी दंगल में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने पहुंचे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी ने जो कहा है, वो करके दिखाया है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का वादा किया था। जिसे लोकसभा चुनाव के बाद खत्म कर दिया गया। अब पीओके की बारी है। 

विज्ञापन


वे शुक्रवार को यमुनानगर से भाजपा प्रत्याशी घनश्यामदास अरोड़ा के साथ रोड शो करने के बाद जगाधरी में निवर्तमान स्पीकर कंवरपाल गुर्जर की तरफ से आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि का मसला भी हल होने वाला है और इस बार अयोध्या में राम जन्मभूमि में दीवाली मनाने की तैयारी रखें। इसके अलावा विदेशी घुसपैठियों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसका बहुत बड़ा फायदा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा का पिछले 5 सालों में समुचित विकास हुआ है। विधानसभा में सबसे बड़ा पद जगाधरी को मिला है, इस सम्मान को बनाएं रखने के लिए इस बार भी जोर लगा देना। क्षेत्र के लोगों द्वारा दिया गया एक-एक वोट मोदी-मनोहर को मजबूत करेगा। 

मनोज तिवारी ने पूर्वांचल समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि 21 अक्तूबर को कमल का निशान वाला बटन दबाकर प्रदेश में फिर से खुशहाली का दौर शुरू करने में अपना योगदान दें। इस दौरान उन्होंने यहां पर भोजपुरी भाषा में भी लोगों से वोट की अपील की और छठ मैया का गीत भी सुनाया। रिंकिया के पापा गाने की फरमाइश पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं यह गाना गाऊंगा तो राहुल गांधी बुरा मान जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि आज देश में सबका साथ सबका विकास बिना किसी भेदभाव के हो रहा है। भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं और जनहित की नीतियों का हर वर्ग हर गरीब को सीधा लाभ मिल रहा है। नोटबंदी हो या जीएसटी, देश के दुश्मन को घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने की बात हो या तीन तलाक जैसे मुद्दे की, सभी ने मोदी की सराहना की है।

जींद में मनोज तिवारी और नरवाना में हेमा मालिनी आज करेंगी प्रचार

चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में माहौल अपने पक्ष में बनाने के लिए नेताओं व राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में शनिवार को फिल्म अदाकार व सांसद हेमा मालिनी नरवाना में और भोजपुरी गायक व दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं उचाना में सांसद व एक्टर सनी देओल प्रचार करेंगे।

गौरतलब है कि कभी चुनावी रैलियों का गढ़ रहे जींद में इस बार चुनाव प्रचार काफी ठंडा रहा। हालांकि जुलाना में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जनसभाएं की हैं। वहीं नरवाना व उचाना में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभाएं हुई हैं। 

जींद में अभी तक कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व दुष्यंत चौटाला का चुनाव कार्यक्रम हुआ है। ऐसे में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तीन बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी बबलू गोयल ने बताया कि तीनों नेता भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। नरवाना भाजपा के मीडिया प्रभारी शुभम हालू ने बताया कि सांसद हेमा मालिनी शनिवार को सुबह दस बजे नरवाना पहुंचेगी। भाजपा प्रत्याशी संतोष दनौदा के लिए रोड शो करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed