फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, Hot Election Seats

विस चुनावः इन सीटों पर दांव पर साख

Mon, 29 Sep 2014 12:57 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Sep 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, Hot Election Seats

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। वोटरों की लामबंदी के लिए सभी दलों ने चालें चलनी शुरू कर दी हैं। शह और मात के इस खेल में बाजी किसके हाथ लगती है यह फैसला मतदाताओं को करना है।

विज्ञापन


सूबे की कुल 90 सीटों में से दर्जन भर ऐसी सीटें हैं जिनपर सबकी नजरें टिकीं हैं। हरियाणा के रण में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुकाबला आमने-सामने का नहीं होकर बहुकोणीय होगा। ये हैं सूबे की प्रमुख हॉट सीट।
विज्ञापन


गढ़ी सांपला किलोई : हुड्डा का गढ़
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुकाबले में इस सीट से भाजपा ने धर्मवीर हुड्डा और इनेलो ने सतीश नांदल को मैदान में उतारा है। हरियाणा जनहित कांग्रेस से बिजेंद्र शर्मा मैदान में हैं। जाटलैंड की यह सीट भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ कहा जाता है। हुड्डा बीते दो चुनाव से इस सीट से जीतते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उंचाना : अस्तित्व की लड़ाई

Haryana Assembly Elections, Hot Election Seats

वर्तमान में यहां से पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला विधायक हैं। बीते चुनाव में उन्होंने दिग्गज नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह को हराया था। विरासत बचाए रखने के लिए इनेलो ने यहां से दुष्यंत चौटाला को उतारा है।

भाजपा ने इस सीट से कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता पर दांव खेला है। कांग्रेस ने यहां से भाग सिंह और हजकां ने रणधीर सिंह पनिहार को मैदान में उतारा है। राजनीतिक दृष्टि से यह सीट काफी अहमियत रखती है।

आदमपुर : गढ़ बचाने का दारोमदार
हिसार जिले की आदमपुर सीट पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के गढ़ के रूप में जानी जाती है। इस सीट से हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ताल ठोक रहे हैं।

कांग्रेस ने इस सीट से सत्येंद्र सिंह, भाजपा ने करण सिंह रानौलिया और इनेलो से कुलबीर बेनीवाल को उतारा है। बीते लोकसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई की हार के बाद गढ़ को बचाने का दारोमदार कुलदीप पर हैं। भाजपा और इनेलो यहां से चुनाव जीतने के लिए पूरी जोर आजमाइश करेंगी।

ऐलनाबाद : प्रभाव की परख

Haryana Assembly Elections, Hot Election Seats

ऐलनाबाद से वर्तमान विधायक अभय चौटाला इस बार फिर से दावेदार हैं। अपनी सीट के अलावा उनके कंधों पर प्रदेश में इनेलो को जीत दिलवाने की भी जिम्मेदारी है। इस सीट पर इनेलो का खासा प्रभाव रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने यहां से रमेश भादू और भाजपा से पवन बेनीवाल को मैदान में उतारा है।

महेंद्रगढ़ : सबकी नजर
अहीरवाल की यह सीट इस बार खास है। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रामबिलास शर्मा यहां से मैदान में हैं। शर्मा के लिए यह चुनाव जीतना सबसे ज्यादा अहम है। इनेलो भी इस सीट पर अपनी नजरें गड़ाए हैं। कांग्रेस ने यहां से राव दान सिंह को मैदान में उतारा है। इनेलो ने प्रत्याशी बदलकर राजपूत प्रत्याशी करे मैदान में उतारा है।

रेवाड़ी : संघर्ष के आसार
अहीरवाल की इस सीट को किसी मायने में कम नहीं आंका जा सकता। कैप्टन अजय सिंह यादव लगातार कई चुनाव यहां से लड़ चुके हैं। भाजपा ने यहां से रणधीर कापड़ीवास और इनेलो ने सतीश यादव को मैदान में उतारा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार मुकाबला दिलचस्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed