फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, CM Manohar Lal addressed several public meetings

सीएम मनोहर लाल ने हुड्डा पर ली चुटकी, बोले-युद्ध के समय सेनापति और घोड़ा नहीं बदला जाता

Fri, 11 Oct 2019 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/रतिया/सफीदों (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/रतिया/सफीदों (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, CM Manohar Lal addressed several public meetings
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

पूर्व की सरकारों ने नौकरियों में तीन जे का फार्मूला अपनाया। हमारे दो जे उन पर भारी पड़ गए। पहले नौकरियां जिला, जाति व झोला देखकर दी जाती थी। भाजपा ने सत्ता में आते ही दो जे का फार्मूला अपनाया।

विज्ञापन


इसमें पहला जे है इन तीनों जे को मिलाकर जोहड़ में डालो और दूसरा जे मिशन मेरिट यानी यह हमारी जिद है। यह बात उन्होंने गुरुवार को सफीदों में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य की रैली को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को पप्पू कहकर चुटकी लेते हुए दुष्यंत चौटाला को गप्पू कहा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गत दिनों हुई नौकरियों में गप्पू ने एक ही गांव के 70 युवकों की भर्ती को लेकर सरकार पर आरोप लगाया। जब इसकी जांच की तो यह आरोप झूठा निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गप्पू को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। हाल ही में गप्पू ने फिर एसडीओ की भर्ती का शिगूफा छोड़ा, इसमें 80 एसडीओ की भर्ती में केवल दो युवक हरियाणा के लगाए गए, जबकि सच्चाई यह है कि सरकार ने इस प्रकार की कोई नियुक्तियां ही नहीं की हैं।

हरियाणा की जनता ने छह महीने पहले कह दिया था कि भाजपा की सरकार दोबारा आ रही है। इस शासन से पूर्व हरियाणा की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त थी और ऐसा वातावरण था कि अच्छा आदमी राजनीति में नहीं जाता था। पिछली सरकारों में परिवारवाद व जातिवाद के चलते रेवड़ियां बांटी जाती थीं, लेकिन भाजपा शासन ने राजनीति के मायने बदल दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सत्ता संभालते ही कहा था कि ना खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन प्रदेश सरकार ने उसके साथ-साथ यह भी संकल्प लिया है कि भ्रष्टाचार करके जिसने जो कुछ भी खाया है, उसे निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी। 

कहा युद्ध के समय घोड़े व सेनापति नहीं बदले जाते
मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के हालात यह हैं कि उनको अपना अध्यक्ष नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी ने यह कहकर इस्तीफा दे दिया कि गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाया जाए लेकिन घूम फिर कर फिर से सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया।

सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह तो वही बात हो गई खोदा पहाड़ निकली चुहिया और वह भी मरी हुई। हुड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा कि युद्ध के समय घोड़े व सेनापति नहीं बदले जाते। 

'भाजपा में नहीं चलती चौधर, यहां आने वाला प्रत्येक नेता सेवक'

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा में चौधर का काम नहीं होता, यहां तो सभी सेवक हो जाते हैं। जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक हैं और मैं प्रदेश का। जो विधायक बनेगा, वो भी विधानसभा क्षेत्र का सेवक बनेगा, चौधरी नहीं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच सालों के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने पारदर्शी सरकार देते हुए भ्रष्टाचार और वंशवाद को जड़ से समाप्त करने का काम किया है। प्रदेश से पर्ची और खर्ची सिस्टम को बंद कर दिया है, लेकिन इस काम को जारी रखने के लिए हमें अगले पांच साल के लिए जनता का साथ चाहिए। जनता अब सरकार का लाइसेंस रिन्यू करेगी तो अगले पांच साल तक फिर से प्रदेश में समान विकास की बयार बह सके।  
चुनावी जनसभाओं के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पांच साल के राज में उनकी सरकार ने पिछली सरकारों के राज की परिभाषा बदल दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के लोग पार्टी व सरकारें विरासत व हिरासत से चलाते थे लेकिन हम पार्टी व सरकार शराफत से चलाते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। अब तो उनके पूर्व अध्यक्ष खुलेआम आरोप लगा रहे हैं कि टिकट वितरण में 5 करोड़ रुपये तक लेकर कांग्रेस पार्टी की टिकट दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed