फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, BJP releases list of star campaigners, PM Modi And Amit shah included

हरियाणाः कांग्रेस-भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सिद्धू का पत्ता कटा, ये दिग्गज हैं शामिल

Fri, 04 Oct 2019 08:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, BJP releases list of star campaigners, PM Modi And Amit shah included
हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के चुनावी रण में अपने धुरंधरों को जितवाने के लिए प्रदेश स्तरीय ही बल्कि भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता भी हुंकार भरेंगे। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस हाईकमान ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा और कांग्रेस के इन स्टार प्रचारकों में देश और प्रदेश स्तरीय के 40-40  नेता शामिल हैं। जो सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के प्रचार में अपनी ताकत झोकेंगे।

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस की जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है, उसमें पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से पूरी तरह किनारा कर लिया गया है। जबकि सिद्धू लोकसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक केरूप में भेजे गए थे। मगर इस बार हरियाणा के कांग्रेसी नेताओं ने हाईकमान से गुजारिश की थी कि सिद्धू को इस बार हरियाणा में प्रचार के लिए न भेजा जाए, क्योंकि भाजपा सिद्धू को निशाना बनाते हुए राष्ट्रवाद के नाम पर कांग्रेस को घेर सकती है। 
विज्ञापन


अब कांग्रेस हाईकमान ने जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उसमें सिद्धू का नाम शामिल नहीं है। उधर, कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने इस मसले पर सफाई देते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, कांग्रेस के पास स्टार प्रचारकों की लंबी फेहरिस्त है। इसलिए सूची में सिद्धू का नाम नहीं है। सिद्धू वैसे भी हमारे पड़ोसी राज्य पंजाब से हैं और वे कभी भी हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस के मुख्य स्टार प्रचारक तो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा रहेंगी। जबकि भाजपा के मुख्य स्टार प्रचारकों में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह व सीएम मनोहर लाल रहेंगे। इसके अलावा भाजपा नेता एवं सांसद सनी देओल और हेमा मालिनी भी हरियाणा में प्रचार करने पहुंचेगे।

ये हैं भाजपा के स्टार प्रचारक
भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम शुमार है। इनके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी एवं राज्यभा सांसद डॉ अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा सहप्रभारी भूपेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, दिल्ली सांसद हंसराज हंस, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा मंत्री रामविलास शर्मा, करनाल सांसद संजय भाटिया, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, अभिनेता एवं सांसद सनी देओल, सांसद हेमा मालिनी, सांसद सतपाल महाराज, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, गायक व सांसद रवि किशन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद विनोद सोनकर शास्त्री और तरुण चुघ का नाम शामिल हैं।

ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान पीएम अशोक गहलोत, एमपी के सीएम कमलनाथ, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, डा. अशेाक तंवर, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैप्टन अजय यादव, किरण चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई, दीपेंद्र हुड्डा, सलमान खुर्शीद, कुलदीप शर्मा, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, राज बब्बर, सुनील जाखड़, विजय इंद्र सिंगला, सचिव पायलट, राजेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, उदित राज, पवन खेड़ा, इमरान किदवई, पीएल पूनिया, मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप सिंह राठौड़, राजा रामपाल, प्रदीप जैन आदित्य, नगमा मोरारजी व हरेंद्र मलिक का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed