हरियाणा में 68.31 प्रतिशत मतदान, पुरुषों ने मारी बाजी, फरीदाबाद में सबसे कम पड़े वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के अंतिम आंकड़े आ गए हैं। प्रदेश में कुल 68.31 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिनमें 69.36 प्रतिशत पुरुष और 67.12 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान में महिलाओं की तुलना पुरुषों ने बाजी मारी है। सबसे अधिक मतदान सिरसा जिले में 76 प्रतिशत और सबसे कम फरीदाबाद में 57 प्रतिशत रहा।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र में 72.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 60.03 प्रतिशत, नारायाणगढ़ में 74.66 प्रतिशत, अंबाला कैंट में 61.99 प्रतिशत, अंबाला शहर में 60.60 प्रतिशत, मुलाना में 72.18 प्रतिशत, साढौरा में 77.79 प्रतिशत, जगाधरी में 78.87 प्रतिशत, यमुनानगर में 67.25 प्रतिशत, रादौर में 72.92 प्रतिशत, लाडवा में 75.21 प्रतिशत, शाहबाद में 77.33 प्रतिशत, थानेसर में 67.04 प्रतिशत, पिहोवा में 70.30 प्रतिशत, गुहला में 72.96 प्रतिशत, कलायत में 75.88 प्रतिशत, कैथल में 77.80 प्रतिशत, पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में 75.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 62.85 प्रतिशत, इंद्री में 72.33 प्रतिशत, करनाल में 52.29 प्रतिशत, घरौंडा में 66.62 प्रतिशत, असंध में 67.98 प्रतिशत, पानीपत ग्रामीण में 68.30 प्रतिशत, पानीपत शहर 55.50 प्रतिशत, इसराना में 72.90 प्रतिशत, समालखा में 74.98 प्रतिशत, गन्नौर में 68.40 प्रतिशत, राई में 68.41 प्रतिशत, खरखौदा में 63.02 प्रतिशत, सोनीपत में 61.86 प्रतिशत, गोहाना में 69.14 प्रतिशत, बारौदा में 69.43 प्रतिशत, जुलाना में 73.23 प्रतिशत, सफीदों में 75.89 प्रतिशत, जींद में 66.82 प्रतिशत, उचाना कलां में 76.83 प्रतिशत, नरवाना में 73.09 प्रतिशत, टोहाना में 80.55 प्रतिशत, फतेहाबाद में 76.73 प्रतिशत, रतिया विधानसभा क्षेत्र में 73.49 प्रतिशत मतदान हुआ है।
उन्होंने बताया कि कालावली विधानसभा क्षेत्र में 75.12 प्रतिशत, डबवाली में 78.77 प्रतिशत, रानियां में 79.60 प्रतिशत, सिरसा में 68.26 प्रतिशत, ऐलनाबाद में 83.62 प्रतिशत, आदमपुर में 75.70 प्रतिशत, उकलाना में 71.15 प्रतिशत, नारनौंद में 78.13 प्रतिशत, हांसी में 69.87 प्रतिशत, बरवाला में 72.43 प्रतिशत, हिसार में 59.70 प्रतिशत, नलवा में 69.61 प्रतिशत, लौहारू में 72.48 प्रतिशत, बाढडा 71.09 प्रतिशत, दादरी में 65.98 प्रतिशत, भिवानी में 60.04 प्रतिशत, तोशाम में 70.18 प्रतिशत, बवानीखेड़ा में 68.12 प्रतिशत, महम में 76.46 प्रतिशत, गढ़ी सांपला किलोई में 72.83 प्रतिशत, रोहतक में 59.94 प्रतिशत, कलानौर में 67.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 63.09 प्रतिशत, बादली में 69.70 प्रतिशत, झज्जर में 64.89 प्रतिशत, बेरी में 67.71 प्रतिशत, अटेली में 67.73 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 74.38 प्रतिशत, नारनौल में 69 प्रतिशत, नांगल चैधरी में 69.32 प्रतिशत, बावल में 68.79 प्रतिशत, कोसली में 63.62 प्रतिशत, रेवाड़ी में 67.15 प्रतिशत, पटौदी में 62.26 प्रतिशत, बादशाहपुर में 57.61 प्रतिशत, गुरुग्राम में 52.36 प्रतिशत, सोहना में 71.65 प्रतिशत, नूहं में 73.51 प्रतिशत, फिरोजपुर झिरका में 70.22 प्रतिशत, पुन्हाना में 70.81 प्रतिशत, हथीन में 76.55 प्रतिशत, होडल में 68.18 प्रतिशत, पलवल में 70.23 प्रतिशत, पृथला में 76.96 प्रतिशत, फरीदाबाद एनआईटी में 61.41 प्रतिशत, बडखल में 49.18 प्रतिशत, बल्लभगढ़ में 51.42 प्रतिशत, फरीदाबाद में 49.63 प्रतिशत, तिगांव में 55.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.