फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, Star War in Between BJP and Congress

हरियाणा विस चुनावः स्टार वार में भाजपा को टक्कर नहीं दे पा रही कांग्रेस, न सोनिया आईं न प्रियंका

Sat, 19 Oct 2019 10:55 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Oct 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, Star War in Between BJP and Congress
बीजेपी कांग्रेस
हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस में स्टार वार छिड़ा हुआ है। दोनों ही दलों ने स्टार प्रचारकों की सूचियां प्रचार के जोर पकड़ने से पहले जारी कर दी थीं। भाजपा ने तो अपने सभी बड़े दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है, मगर कांग्रेस अभी पिछड़ी हुई है। भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की चुनिंदा रैलियां ही हो रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नूंह में ही एक रैली की है। जबकि, कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में रैली करेंगी। प्रियंका वाड्रा अभी तक चुनाव प्रचार में नहीं उतरी हैं। उनका नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल था। शनिवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा, ऐसे में प्रियंका के आने की संभावना न के बराबर ही है।
विज्ञापन


पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह भी प्रचार से दूर ही हैं। उधर, भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी की तीन रैलियां बल्लभगढ़, चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र में करा चुकी है। उनकी तीन रैलियां और बढ़ाई गई हैं। उन्हें कुल चार ही रैलियां करनी थी, मगर पार्टी हाईकमान ने गोहाना, सिरसा और रेवाड़ी में भी मोदी की रैली कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पहले उनकी हिसार में ही एक रैली होनी थी, मगर अब वह गोहाना में भी रैली करेंगे। प्रचार के अंतिम दिन सिरसा और रेवाड़ी में रैली कर मोदी हवा का रुख भाजपा की ओर मोड़ने का प्रयास करेंगे। सीएम मनोहर लाल मोदी के बाद प्रदेश में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा हैं। सीएम भी रोजाना दस से पंद्रह जगह जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

हरियाणा में ही हुड्डा ही सबसे बड़ा चेहरा

प्रदेश में कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही सबसे बड़े चेहरा बनाया हुआ है। उनके इर्द-गिर्द ही पूरा प्रचार-प्रसार घूम रहा है। हुड्डा रोजाना 12 से 14 जनसभाएं अलग-अलग हलकों में कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की सत्ता वापसी के लिए पूरी ताकत लगा दी है। वह सुबह से ही प्रचार शुरू कर देते हैं। हुड्डा ने अपना फोकस जीटी रोड बेल्ट, दक्षिण हरियाणा और मध्य हरियाणा पर रखा हुआ है। प्रत्याशी प्रचार के लिए हुड्डा के कार्यक्रम ही ज्यादा मांग रहे हैं।

सैलजा और दीपेंद्र भी डटे
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी रोजाना दस से बारह जनसभाएं अलग-अलग विधानसभा में कर रहे हैं। सैलजा प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। सिरसा व अंबाला से वह सांसद भी रह चुकी हैं, इसलिए दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में उनका अच्छा जनाधार है। दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए दिन-रात कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश स्तरीय नेताओं के सहारे ही चुनावी वैतरणी पार लगाने की फिराक में है। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट, सांसद आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, पूर्व सांसद ज्योतिराधित्य सिंधिया, सांसद मनीष तिवारी व राजीव शुक्ला भी प्रचार में जुटे हैं।

भाजपा ने कोई दिग्गज नहीं छोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा ने सभी दिगगज नेता को फील्ड में उतारे हुए हैं ताकि चुनावी रण को फतह किया जा सके। गृह मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तोबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मैदान में डटे हैं। भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, सांसद सन्नी देओल, हंसराज हंस, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर व रतनलाल कटारिया भी फील्ड में डटे हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed