{"_id":"5da5efa78ebc3e93dd490112","slug":"haryana-assembly-elections-2019-pm-modi-s-rally-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की बेटियां धाकड़, शी जिनपिंग ने की तारीफ, पीएम मोदी बोले- सीना गर्व से चौड़ा हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की बेटियां धाकड़, शी जिनपिंग ने की तारीफ, पीएम मोदी बोले- सीना गर्व से चौड़ा हो गया
Tue, 15 Oct 2019 11:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। इससे हरियाणा में लिंगानुपात भी सुधरा है और साथ में बेटियों का मान-सम्मान भी बढ़ा है। घर से बाहर निकलने से डरने वाली बेटियां आज कुश्ती के दंगल से लेकर राजनीति के अखाड़े में लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन
इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री चरखी-दादरी के गांव घसोला के समीप हुई चुनावी सभा में पहुंचे थे। यह चुनावी सभा भाजपा प्रत्याशी बबीता फौगाट के समर्थन में थी। यहां पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा में मारी छोरी छोरों से कम हैं के का नारा हरियाणा में अभियान बन गया है।
विज्ञापन
अब तो दुनिया कहने को मजबूर है कि हिंदुस्तान की बेटियां धाकड़ हैं। चुनावी सभा में प्रधानमंत्री ने चीन के राष्ट्रपति का उदाहरण दिया कि शी जिनपिंग ने दंगल फिल्म देखकर भारत की बेटियों की तारीफ की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति से भारत की बेटियां की तारीफ सुनकर सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि हरियाणा के गांव अगर आगे नहीं आते तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं मुहिम सफल नहीं होती। हिंदुस्तान की बेटियां धाकड़ हैं और आज हर क्षेत्र में अपने कौशल का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार दो दीपावली एकसाथ मनाई जाएंगी जिनमें एक कमल की होगी तो दूसरी दीपों की। उन्होंने कहा कि दीपावली बेटियों के नाम होनी चाहिए।