{"_id":"5d89af388ebc3e0132029624","slug":"haryana-assembly-elections-2019-dgp-ordered-police-for-security-in-sirsa-to-stop-drugs-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाण विस चुनावः सिरसा में थम नहीं रहा नशा तस्करी का खेल, डीजीपी के निर्देश- अलर्ट रहे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाण विस चुनावः सिरसा में थम नहीं रहा नशा तस्करी का खेल, डीजीपी के निर्देश- अलर्ट रहे पुलिस
Tue, 24 Sep 2019 11:23 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
drugs smuggling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सिरसा में नशा तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। पंजाब और राजस्थान से सटे सूबे के इस जिले में लगातार नशा तस्करी हो रही है। इस विधानसभा चुनाव में भी पूरी आशंका है कि इस एरिया से नशे की जमकर सप्लाई होगी। जिसे लेकर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।
डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पिछले 10 महीनों की अवधि में एक विशेष अभियान के तहत अकेले सिरसा जिले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 464 मामले दर्ज करते हुए 773 लोगों को गिरफ्तार कर करोड़ों रूपये का मादक पदार्थ बरामद किया है।
इस दौरान गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 55 ग्राम से अधिक हेरोइन, 16 किलो 936 ग्राम अफीम, 2136 किलो से अधिक चूरापोस्त, 26 किलो 966 ग्राम गांजा, 3 लाख 46 हजार से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 1 लाख 4 हजार से अधिक नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि लोगों को नशीले पदार्थों की बिक्री, खपत और उपयोग के खिलाफ निडर रूप से जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है ताकि इस बुराई को समाज में जड़ से खत्म किया जा सके। ड्रग पेडलर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के अलावा, पुलिस विभिन्न सेमिनारों का आयोजन करके आम लोगों को ड्रग की लत के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रही है।