फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, Congress Leader Rahul Gandhi Mahendragarh Rally

महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी बोले- देश की अर्थव्यवस्था को पीएम नरेंद्र मोदी ने बर्बाद कर दिया

Sat, 19 Oct 2019 12:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Oct 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, Congress Leader Rahul Gandhi Mahendragarh Rally
राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। छह से सात महीने बाद इसके भयंकर परिणाम दिखेंगे। कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों की कर्ज माफी, मनरेगा जैसी योजनाओं के कारण वर्ष 2004 से 2014 तक अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी। उन्होंने कहाकि कांग्रेस के पास तो सीधा सा फार्मूला है कि गरीब और किसान की जेब में पैसा डालो वो खरीददारी करेंगे। जिससे अर्थव्यवस्था अपने आप बढ़ेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को महेंद्रगढ़ के खेल स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा मोदी 10-15 उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं। लाखों करोड़ रुपये हिंदुस्तान के लोगों से लेकर पीएम मोदी ने इन उद्योगपतियों को सौंप दिए। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ किया। हरियाणा में पांच साल में किसी का कर्ज माफ हुआ तो बताओ। 
विज्ञापन


मीडिया पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहाकि पीएम मोदी ने अमीर उद्योगपतियों का 5.50 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। यह खबर आपको कहीं नहीं दिखी। हमने किसानों का कर्ज माफ कर दिया तो इस पर बड़े-बड़े आर्टिकल लिखकर इसे गलत ठहराने का प्रयास किया गया। आर्थिक मंदी से उबरने के नाम पर बड़े उद्योगपतियों का 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारपोरेट टैक्स माफ कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

नोटबंदी के नाम पर मोदी जी ने गरीबों का पैसा लेकर देश के 15 पूंजीपतियों के पास पहुंचा दिया। बीएसएनएल, एमटीएनएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल को मोदी जी चंद परिवारों को बेच रहे हैं। जिससे बेरोजगारी तेजी से बढ़ेगी, लोगों का रोजगार छिनेगा।

नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स ने देश के किसानों, उद्योगपतियों, कारोबारियों को बर्बाद कर दिया। हमारा ध्यान भटकाया जा रहा है। मोदी जी कभी इधर, कभी उधर दिखा रहे हैं। कभी 370, कभी कश्मीर, कभी चांद, मंदिर के नाम पर भटकाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा जहां जाती है, वहां लोगों को लड़ाते हैं। कहीं जाट- कहीं नान जाट, कहीं नार्थ- सॉउथ, कहीं हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाया जा रहा है। देश को बांटा जा रहा है। देश बंटने से कभी प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा हिंदुस्तान चंद उद्योगपतियों का नहीं है। हिंदुस्तान गरीब, मजदूर, किसानों, युवाओं का है।  

केंद्र में हमारी सरकार बनी होती तो हम न्याय योजना लागू करते। जिससे बेरोजगारी मिटती, अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती। लोकसभा में मोदी जी किस तरह से जीते ,आपको पता है। कहां आपका ध्यान ले जाया गया। हरियाणा हिंदुस्तान को राह दिखाने वाला प्रदेश है। यहां के किसान,जवान अपनी मेहनत के लिए प्रसिद्ध हैं।

आपके पास मौका है हिंदुस्तान को एक बार दोबारा से राह दिखाएं। कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत, सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे। इस मौके पर गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed