{"_id":"5d85c2288ebc3e93be633cc0","slug":"haryana-assembly-elections-2019-cm-manohar-lal-statement-on-nrc-national-ragister-of-citizens","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनेलो के रामपाल और कांग्रेस के दूड़ाराम बने भाजपाई, सीएम बोले- बिना अनुमति के रहने का हक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो के रामपाल और कांग्रेस के दूड़ाराम बने भाजपाई, सीएम बोले- बिना अनुमति के रहने का हक नहीं
Sun, 22 Sep 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 22 Sep 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी सीजन में दलबदल का दौर लगातार जारी है। हरियाणा में भाजपा ने अब एक बार फिर इनेलो और कांग्रेस को झटका देते हुए उनके दो कद्दावर नेताओं को भाजपाई बना दिया है। शनिवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद से पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव कांग्रेसी दूड़ाराम व इनेलो के पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा को औपचारिक रूप से भाजपा ज्वाइन करवाई।
रामपाल माजरा इनेलो नेता चौधरी देवीलाल के भी साथी रहे हैं, उन्ही के कार्यकाल में रामपाल माजरा ने छात्र राजनीति से अपना सियासी सफर शुरू किया था। लंबे अरसे से इनेलो से जुड़ने के बाद माजरा ने अब इनेलो विघटन केचलते पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों को भाजपा ज्वॉइन करवाने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि दोनों नेताओं के आने से भाजपा मजबूती होगी।
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने बतौर कार्यकर्ता भाजपा ज्वाइन की है और पार्टी में आने का मतलब यह नहीं माना जाए कि चुनाव में उसकी टिकट पक्की है। टिकट का फैसला प्रदेश चुनाव समिति और केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने करना होता है। भाजपा ज्वाइन करने वाले दूड़ाराम व रामपाल माजरा ने भी कहा कि उन्होंने बतौर भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता ली है और वे भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर व अपने समर्थकों की मांग पर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

एनआरसी के विषय पर कहा कि...
एनआरसी के विषय पर सीएम ने दोहराया कि हरियाणा इसे लागू करेगा, ताकि मालूम चल सके कि प्रदेश में अपने देश और दूसरे देश के कितने लोग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि कानून है, जिसे पूर्व की कांग्रेस सरकारों को लागू करना चाहिए था, मगर ये काम अब भाजपा कर रही है, तो विरोधी बिना वजह इसे चुनाव मुद्दा बना रहे हैं और यही मुद्दा उन्हे नुकसान पहुंचाएगा। दूसरे देशों के लोगों को बिना अनुमति के हरियाणा में रहने का हक नहीं है।
हम नहीं चाहते किसी का नुकसान, मगर हरियाणा को उसका हक मिले
सीएम ने इस दौरान कहा कि हरियाणा सरकार ने जनहित में जो कार्य किए हैं, वहीं भाजपा की जीत का आधार बनेंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में जनता से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं को भी बढ़िया ढंग से लागू कर जनता को लाभान्वित किया गया है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा 4300 गांवों में 24 घंटे बिजली, बिजली के लगभग आधे बिल, पेंशन स्कीमें इत्यादि कई योजनाएं ऐसी है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को हो रहा है। सीएम ने कहा जनता ने यदि आशीर्वाद दिया तो सरकार की अगली प्राथमिकताएं सिक्योरिटी और एजुकेशन पर रहेगी।
एसवाईएल का मसला
सीएम ने कहा कि उतरी क्षेत्र परिषद की बैठक वैसे तो हर साल होनी चाहिए, मगर इस बार दो साल के बाद हुई थी। उनके अनुसार गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष एसवाईएल का मसला उठा था। गृहमंत्री ने कहा कि दोनों प्रदेश बैठकर इसका हल निकाल लें, वरना दिल्ली में आगामी बैठक बुलाई जाएगी। सीएम ने कहा प्रदेश तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार चल रहा है। जिसमें साफ कहा गया है कि एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का भी हक है, अब तो बात यह होनी हैकि इस नहर का निर्माण कैसे किया जाए। सीएम ने कहा कि आज के परिवेश की बात करें तो हम नहीं चाहते कि किसी प्रदेश को नुकसान हो, मगर हरियाणा को उसका हक मिले, यह भी तो जरूरी है। सीएम के अनुसार एसवाईएल का विषय किसी के लिए भावनात्मक हो सकता है, मगर हमें इस मसले पर प्रेक्टिकल भी रहना है। सीएम ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई आर्थिक घोषणाओं का स्वागत करते हुए उनका और पीएम मोदी का धन्यवाद किया।