फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, close day on 21 october voting day

हरियाणा विस चुनावः 21 अक्तूबर को ‘क्लोज डे’, बंद रहेंगे सभी निजी-सरकारी संस्थान और प्रतिष्ठान

Sat, 12 Oct 2019 10:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 12 Oct 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, close day on 21 october voting day
फाइल फोटो
हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में ‘क्लोज डे’ घोषित किया गया है। इस दिन सभी निजी और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। यह तमाम निजी व प्राइवेट कर्मचारियों के लिए वेतन सहित अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा व महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को राज्य सरकार ने हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत अपने कर्मचारियों को मताधिकार का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाने के लिए राज्य के अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाली सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों लिए 21 अक्तूबर को क्लोज डे (वेतन सहित अवकाश) घोषित किया है।
विज्ञापन


श्रम विभाग द्वारा इस आशय की एक अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने बताया कि यह अवकाश पंजाब दुकानें तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 (1958 का पंजाब अधिनियम 15) की धारा 10 की उपधारा (1) के द्वितीय परंतुक द्वारा प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 सीटें, 19578 मतदान केंद्रों पर 1.83 करोड़ लोग डालेंगे वोट

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले मतदान के लिए कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

4 अक्तूबर, 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर शामिल हैं। 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता, 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता और 252 ट्रांसजेडर मतदाता हैं।

प्रदेश में 10324 लोकेशन पर 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

प्रदेश में बढ़े तीन लाख मतदाता, नए यूथ वोटरों में भी इजाफा

हरियाणा में इस बार तीन लाख नए मतदाता वोट करेंगे। आमजन को मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए स्वीप कार्यक्रम के परिणामस्वरूप राज्य में लोकसभा आम चुनाव की तुलना में इस बार कुल मतदाताओं की संख्या में 3 लाख से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है।

इसके अलावा लोकसभा आम चुनाव के समय प्रदेश में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 3 लाख थी। मगर अब 4 अक्तूबर तक मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 3.82 लाख हो गई है। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. इंद्रजीत ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव समय प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 1,80,56,896 थी।  अब यह संख्या 1,83,90,525 हो गई है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की संख्या में भी 1.7 लाख की वृद्धि देखने को मिली है और यह लोकतंत्र के साथ-साथ समाज के लिए भी बहुत गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव  के समय महिला मतदाताओं की संख्या 83.36 लाख थी और अब 85.08 लाख महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार, लोकसभा चुनाव में सर्विस मतदाताओं की संख्या 1.05 लाख थी और अब 1.07 लाख सर्विस वोटर हैं, जिसमें 2 हजार की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें 1064 पुरूष और 105 महिला उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के समय प्रदेश में चिन्हित दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1.04 लाख थी और अब 34 हजार वृद्धि के साथ 1.38 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed