फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2024 BJP Wins all update

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार: चला मोदी का मैजिक या सीएम चेहरा बदलने का फायदा... जानें जीत के पांच कारण

Tue, 08 Oct 2024 02:04 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 02:04 PM IST
सार

हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान हुआ था। उसी दिन आए एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिली। उत्साहित कांग्रेसियों ने सरकार बनाने के दावे तक पेश करने शुरू कर दिए। आठ अक्तूबर को शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में आए लेकिन बाद में हालात बदल गए। 

विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 BJP Wins all update
हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत के कारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की धरती ने आज इतिहास रच दिया है। किसी भी दल को तीसरा माैका न देने वाले हरियाणा ने भाजपा को दोबारा सत्ता की चाबी साैंप दी है। एग्जिट पोल और शुरुआती रुझानों में आगे रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहीं भाजपा जश्न मनाने में जुट गई है। 
विज्ञापन

प्रचार में पिछड़ गई थी कांग्रेस

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर टिकट वितरण से पहले प्रचार में कांग्रेस भाजपा से पिछड़ती दिखी। जब मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने प्रचार शुरू कर दिया था तब कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उदयभान, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला टिकटों को लेकर दिल्ली में ही उलझे हुए थे। इसके अलावा भी कई ऐसे फैक्टर रहे जिन्होंने भाजपा की राह आसान की।   

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का आक्रामक प्रचार

चुनावों की घोषणा से पहले ही भाजपा चुनावी मूड में आ गई थी। आचार संहिता से पहले भाजपा ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं। न केवल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अलग-अलग हलकों में जाकर प्रचार को धार दी, बल्कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व कानून मंत्री मेघवाल भी पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह लगातार अपडेट लेते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में रैली कर प्रचार का शंखनाद किया। 
विज्ञापन

सीएम चेहरा बदला

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपने सीएम को बदल दिया था। दरअसल मनोहर लाल के खिलाफ एंटी इन्कंबेंसी को भांपते हुए शीर्ष नेतृत्व ने ओबीसी चेहरे नायब सैनी को सीएम पद पर बिठाया। इसके बाद मनोहर लाल को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया गया। सांसद बनने पर उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया। 

 

नए उम्मीदवारों को टिकट

भाजपा ने इस बार ऐसे ही उम्मीदवारों पर दांव खेला, जिनके जीतने के चांस बेहद ज्यादा थे। पार्टी ने इस बार लगभग 30 नए चेहरों को मैदान में उतारा। कद्दावर नेता रामबिलास शर्मा तक का टिकट काट दिया गया।

बागियों को अहमियत नहीं 

भाजपा ने इस बार दबाव में अाए बिना उम्मीदवार चुने। इससे कई नेता नाराज भी हुए। कई पार्टी से बागी होकर मैदान में भी आए। इनमें सबसे प्रमुख नाम था सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल का। वे हिसार से निर्दलीय उतरी लेकिन पार्टी ने उनके सामने अपना प्रत्याशी खड़ा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed