{"_id":"66ff6a370b07f1b8ac03c386","slug":"haryana-assembly-election-2024-bjp-campaigning-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election: पहले डगमगाई, फिर डटी भाजपा, जीटी व अहीरवाल बेल्ट पर रहा जोर...स्टार प्रचारकों ने बदला माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election: पहले डगमगाई, फिर डटी भाजपा, जीटी व अहीरवाल बेल्ट पर रहा जोर...स्टार प्रचारकों ने बदला माहौल
Fri, 04 Oct 2024 09:38 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 09:38 AM IST
सार
भाजपा ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही जन आशीर्वाद रैलियों के रूप में प्रचार करना शुरू कर दिया था। इस बीच कांग्रेस के माहौल की हवा के चलते वह कुछ डगमगाई लेकिन मतदान की तारीख आते-आते अपने संगठन व प्रबंधन के बलबूते स्थिति और मजबूत कर ली।
विज्ञापन
हरियाणा में भाजपा का प्रचार
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में तीसरी बार कमल खिलाने के लिए अपने 22 बड़े स्टार प्रचारक हरियाणा में उतारे। इन सभी ने धुआंधार प्रचार कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 155 से ज्यादा रैलियां, रोड शो और प्रेस कांफ्रेंस की। अकेले सीएम नायब सिंह सैनी ने करीब 70 रैलियां की हैं। भाजपा का मुख्य फोकस जीटी रोड की 29 और अहीरवाल बेल्ट की 11 विधानसभा सीटों पर दिखा।
विज्ञापन
जीटी बेल्ट से ही पीएम ने प्रचार किया शुरू
तीसरी बार सरकार बनाने में भाजपा के लिए ये दोनों ही क्षेत्र अहम है। यदि इन दो क्षेत्रों में पार्टी ने बाजी मार ली तो उसके लिए तीसरी बार सत्ता की राह आसान हो जाएगी, इसलिए भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली की शुरुआत जीटी बेल्ट के कुरुक्षेत्र से की। उन्होंने कुल चार रैलियां की, जिससे उन्होंने पूरे प्रदेश को कवर करने की कोशिश की।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुल दस जनसभाएं की। इनमें से नौ जनसभा जीटी बेल्ट व अहीरवाल क्षेत्र में थी। नितिन गडकरी के तीन कार्यक्रम थे। इनमें से दो कार्यक्रम जीटी बेल्ट व एक अहीरवाल क्षेत्र में हुआ। इसी तरह से योगी आदित्यनाथ ने 14 कार्यक्रम किए, जिनमें से आठ इन्हीं दो क्षेत्र में रहे। इसी तरह अनुराग ठाकुर के कुल 14 कार्यक्रम इसी बेल्ट में रखे गए।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही जन आशीर्वाद रैलियों के रूप में प्रचार करना शुरू कर दिया और माहौल एकतरफा नहीं रहने दिया। इसमें सबसे बड़ा पीएम मोदी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी अहम रोल रहा। इन दोनों ने पहले ही नेरेटिव बना दिया था कि चुनाव किस दिशा में आगे लेकर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन