फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2019, Congress Candidates List May Be Declared Today

हरियाणाः जिताऊ उम्मीदवारों को ही कांग्रेस का टिकट, आज शाम जारी हो सकती पहली सूची

Mon, 30 Sep 2019 11:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Sep 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2019, Congress Candidates List May Be Declared Today
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस जिताऊ उम्मीदवारों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। 90 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल करने को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी ने रविवार को भी मंथन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय होने के संकेत दिए हैं। कुछ सीटों पर दमदार उम्मीदवारों को लेकर पेच फंसा हुआ था, जिसे भी बैठक में सुलझा लिया गया।

विज्ञापन


तय नामों की सूची को अब केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा। कांग्रेस हाईकमान से सहमति के बाद सोमवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की उम्मीद है। कांग्रेस के गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित वार रूम में उम्मीदवारों के चयन को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री की मौजूदगी में राज्य प्रभारी गुलाम नबी आजाद, देवेंद्र यादव, दीपा दासमुंशी, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उम्मीदवारों के नाम लंबी चर्चा के बाद तय किए हैं।
विज्ञापन


राज्य चुनाव समिति की चेयरपर्सन सैलजा ने साफ किया कि सिफारिशी की बजाय जमीनी स्तर पर मजबूत उम्मीदवार ही मैदान में उतारे जाएंगे। हरियाणा बचाओ, कांग्रेस लाओ के नारे पर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है। अधिकतर सीटों पर औसतन चार लोगों ने आवेदन किया है, कई सीट पर दस से ज्यादा गंभीर दावेदार हैं। इसलिए समिति को बेहद माथापच्ची करनी पड़ी। जीत की कसौटी पर 100 फीसदी खरा उतरने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट देने जा रहे हैं। हर सीट पर भाजपा को कड़ी टक्कर मिलेगी। आवेदकों का उत्साह बता रहा है कि बड़ी जीत के साथ कांग्रेस सत्ता में वापसी करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकजुट होकर लड़ेगी कांग्रेस: सैलजा
कुमारी सैलजा ने कहा कि सियासी फायदे के लिए भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का यह भ्रम दूर हो जाएगा। पूरी कांग्रेस एकजुट हो चुकी है। टिकट बंटवारे के बाद सभी कांग्रेसी एकजुट होकर मैदान में उतरेंगे। हर कार्यकर्ता को अपने उम्मीदवार की जीत में अहम भूमिका निभानी होगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत ही कांग्रेस उम्मीदवार की जीत में 100 फीसदी भूमिका निभाएगी। कांग्रेस के सत्ता में लौटने पर प्रदेश के ठहरे विकास को रफ्तार दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed