फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly election 2014, hooda rally in panipat

आज पानीपत रैली में गरजेंगे हुड्डा

Sun, 24 Aug 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Aug 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly election 2014, hooda rally in panipat

कांग्रेस की पानीपत रैली में मुख्यमंत्री बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। सरकारी अमला और कांग्रेस पार्टी रैली को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं। चुनाव से पहले यह रैली कांग्रेस के लिए अहम होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब तक के हरियाणा सरकार के कार्यकाल का लेखा जोखा पेश करने के साथ ही राज्य के लोगों को लुभाने के लिए कई चुनावी घोषणाएं कर सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के घोषणा पत्र का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। हालांकि ड्राफ्ट पर अभी केंद्रीय नेताओं की मुहर लगनी बाकी है, लेकिन मुख्यमंत्री घोषणापत्र से संबंधित एक दो घोषणाएं भी कर सकते हैं। इसके अलावा रैली में यह भी बताया जाएगा कि कांग्रेस ने पिछले घोषणा पत्र में किए गए कितने चुनावी वादों को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के कोने कोने से कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। पानीपत रैली के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राज्य भर में सभाएं की हैं। इसके लिए राज्य को तीन जोन में बांटा गया था। रैली को लेकर कांग्रेस में उत्साह है। साथ ही जिन व्यक्तियों ने कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन किया है। उनकी परफारमेंस भी रैली में देखने को मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed