{"_id":"743262c98825eeb579a53b411ec8bdf8","slug":"haryana-assembly-election-2014-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारियां पूरी, ऐलान कभी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारियां पूरी, ऐलान कभी भी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Aug 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। चुनाव आयोग कभी भी इसका ऐलान कर सकता है। ऐसा हो जाने पर प्रदेश में सरकारी घोषणाएं नहीं हो सकेंगी। चुनाव आयोग ने प्रदेश में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की लगभग सभी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि चुनाव आयोग अब कभी भी आचार संहिता की घोषणा कर सकता है। आमतौर पर मतदान से 40-42 दिन पहले आचार संहिता घोषित कर दी जाती है। मतदान की तिथि दशहरा और दीवाली के बीच तय होने की संभावना है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आयोग को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैथल रैली का इंतजार था। इसमें केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए कई नई घोषणाओं का ऐलान किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी 24 अगस्त को पानीपत में रैली करने जा रहे हैं। वे भी इसमें कई चुनावी घोषणाएं करने की तैयारी में हैं, लेकिन आचार संहिता लागू हो जाने पर उनके लिए चुनावी घोषणाएं कर पाना मुश्किल हो जाएगा।