फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly budget session going to start, syl and jat protest may be big issues

हरियाणा विधानसभा का बजट सेशन आज से, इन सभी मुद्दों पर गरमाएगा सदन

Mon, 27 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly budget session going to start, syl and jat protest may be big issues
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। इस बार कई मुद्दों पर माहौल गरमाएगा और सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों का भी सामना करना पड़ेगा। सोमवार को दोपहर बाद दो बजे से शुरू होने वाले सत्र में मुख्य विपक्षी दल इनेलो सरकार की खासा मुश्किलें बढ़ाने वाला है। जहां एसवाईएल पर इनेलो विधायक गिरफ्तारी के मुद्दे को पूरी तरह भुनाने की फिराक में होंगे
विज्ञापन


वहीं सरकार के कामकाज पर अपने सवालों के जरिए उंगली भी उठाएंगे। जाटों का आंदोलन भी बहस का मुद्दा बन सकता है। बजट सत्र के लिए इनेलो विधायकों ने सबसे अधिक 239 सवाल लगाए थे, इनमें से 167 को विधानसभा ने प्रश्रकाल के लिए स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस विधायकों ने 99 सवाल भेजे थे, जिसमें से 64 स्वीकार किए गए हैं। सत्र के दौरान सत्ताधारी भाजपा को अपने विधायकों के सवालों से भी पार पाना होगा।
विज्ञापन


भाजपा विधायकों की ओर से 123 प्रश्र लगाए थे, जिनमें से 85 को स्वीकृति दी गई है। आजाद विधायकों ने 18 सवाल भेजे थे, इनमें से 12, शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र विधायक बलकौर सिंह के 11 में से नौ और बसपा के एकमात्र विधायक टेक चंद शर्मा के 20 सवालों में से 14 को मंजूर किया गया है। कुल 510 सवाल विधानसभा पहुंचे थे, इनमें से 351 स्वीकार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


93 अतारांकित प्रश्र भी विधायकों ने भेजे थे, जिनमें से 59 को प्रश्रकाल के लिए सूचीबद्ध किया गया है। स्पीकर कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि बजट सत्र के लिए 17 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आए हैं, जिन्हें मंजूरी अभी दी जानी है। चार विधेयक सदन में पेश होने के लिए प्रस्तुत हुए हैं, जबकि दो अल्पवधि सूचना, तीन गैर सरकारी प्रस्ताव भी आए हैं। उम्मीद है कि सत्र इस बार भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed