फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana alert on Rohingya Muslims, Security Advisory Issue

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर हरियाणा भी अलर्ट, सुरक्षा एडवाइजरी जारी

Sat, 16 Sep 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Sep 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana alert on Rohingya Muslims, Security Advisory Issue
- फोटो : File Photo
हरियाणा सरकार म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों की प्रदेश में उपस्थिति देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को कानून-व्यवस्था पुख्ता रखने और रोहिंग्या मुस्लिम की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में हालांकि, हिंदु-मुस्लिम के बीच कोई विवाद वाली स्थिति न होने से हालात सामान्य हैं। हरियाणा में बौद्ध की आबादी भी नहीं है, जिनसे संघर्ष के चलते रोहिंग्या मुस्लिम भारत और अन्य देशों में शरण ले रहे हैं। बावजूद इसके सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। इस समुदाय की उपस्थिति हरियाणा में एनसीआर के जिलों मेवात, फरीदाबाद और पलवल में है।
विज्ञापन


मेवात में ही रोहिंग्या समुदाय के चार सौ परिवार लंबे समय से जीवनयापन कर रहे हैं। पलवल और फरीदाबाद में भी इन परिवारों की संख्या सौ के आसपास है। कभी मेवात में दो ही रोहिंग्या परिवार होते थे, जिनकी संख्या बाद में 28 हुई और अब यह चार सौ परिवारों तक पहुंच गई है। देश भर में चल रहे रोहिंग्या मुसलमानों के प्रदर्शनों के मद्देनजर सरकार पहले ही अलर्ट हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले मेवात में ही चार सौ परिवार

Haryana alert on Rohingya Muslims, Security Advisory Issue
आईजी ममता सिंह ने कहा कि म्यांमार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए हरियाणा में भी चौकसी बरती जा रही है। सभी जिलों में एसपी को एडवाइजरी जारी कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मेवात, फरीदाबाद और पलवल में इस समुदाय की उपस्थिति है।

यहां चिंता वाली कोई बात नहीं : रहीश खान
हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और आजाद विधायक रहीश खान ने कहा कि हरियाणा में रोहिंग्या मुसलमानों के मामले में चिंतित होने की जरूरत नहीं है। चूंकि, यहां पर हिंदु-मुस्लिम या अन्य समुदाय के साथ इनका कोई संघर्ष नहीं। मेवात में इनकी आबादी नूहं, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed