{"_id":"59e726f34f1c1b6a678b68ab","slug":"harshita-dahiya-murder-harshita-dahiya-postmartum-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर्षिता दहिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 6 नहीं आठ गोलियां मारी गई थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षिता दहिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 6 नहीं आठ गोलियां मारी गई थीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 18 Oct 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
हर्षिता दहिया की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने उसे 6 नहीं आठ गोलियां मारी थी। पानीपत पुलिस के डीएसपी देसराज ने बताया कि डॉ. राजीव मान हर्षिता का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि हर्षिता को करीब 8 गोलियां मारी गई हैं। तीन गोली उसके शव में मिली हैं, जबकि बाकी आर-पार हो गईं। हमलावर काले रंग की फोर्ड फिगो कार में आए थे। वारदात से पहले वे लोग चमराड़ा गांव में भी देखे गए थे।
विज्ञापन
7-8 bullet wounds on body, 3 bullets recovered. Rest bullets passed across the body. No other injury mark: Dr Rajeev Maan #HarshitaDahiya pic.twitter.com/fO1pcvbuQM
— ANI (@ANI) October 18, 2017विज्ञापन
बहन बोली- मेरे पति ने करवाई हर्षिता की हत्या
हर्षिता दहिया की हत्या
वहीं मामले में हर्षिता की बहन लता सामने आई है और उसने सनसनीखेज आरोप लगया है। लता का कहना है कि हर्षिता की हत्या मेरे पति दिनेश ने की है। दिनेश पर हमारी मां की हत्या का आरोप है और हर्षिता उस केस में गवाह थी। दिनेश ने लता को भी धमकी दी थी। यह बात जानकर पुलिस भी सकते में है।
गौरतलब है कि 23 वर्षीय हर्षिता दहिया की मंगलवार को चमराड़ा और काकोदा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई। हर्षिता चमराड़ा में किसान मिशन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई थी और शाम करीब चार बजे आई-10 कार में अपने ड्राइवर दो अन्य सहयोगियों के साथ वापस जा रही थी। उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा की तरफ चली तो पीछे से काले रंग की फोर्ड फिगो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी के आगे खड़ी हो गई।
जैसे ही कार रुकी, कुछ युवक उतरे और उन्होंने हर्षिता के ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा निवासी बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी हर्षिता पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उसकी कनपटी और गर्दन में पांच से छह गोलियां मारीं। हर्षिता की मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हर्षिता पर पांच से छह गोलियां चलाई गईं। मामले में विशेष टीम गठित करके जांच की जा रही है।
कहा जा रहा है कि हर्षिता ने मौत से कुछ घंटे पहले फेसबुक पर लाइव होकर बड़ा खुलासा किया था। हर्षिता ने धमकी मिलने की बात कही थी। उसने यह भी कहा था कि वह इन धमकियों से डरती नहीं है। इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या का प्राथमिक कारण हर्षिता का यही वीडियो है और इसी को लेकर उसे धमकी दी जा रही थी।