{"_id":"6a9dc970f1243f3f160f8f17","slug":"harpreet-oberoi-becomes-president-of-pecosa-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1116448-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मॉडर्न कांप्लेक्स में रास्ते चौड़े करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मॉडर्न कांप्लेक्स में रास्ते चौड़े करने का काम शुरू
विज्ञापन
मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स, वार्ड नंबर-6, सेक्टर-13 में रास्तों को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। स्थानीय निवासियों की मांग पर कैटेगरी-4 की अंदरूनी सड़कों को चौड़ा करने के कार्य का शुभारंभ पार्षद सरबजीत कौर ढिल्लों ने किया।
पूर्व डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा ने कहा कि रास्ते चौड़े होने से स्थानीय लोगों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही एंबुलेंस, दमकल और अन्य जरूरी वाहनों की आवाजाही भी सुगम होगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग इन रास्तों को चौड़ा करने की मांग कर रहे थे।
इस मौके पर मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक सिंह और उनकी टीम मौजूद रही। मंडल अध्यक्ष राजीव ढींगरा, हरकेश वर्मा और अंतरजोत सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे। कार्य शुरू होने पर निवासियों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई और पार्षद का आभार व्यक्त किया। पार्षद ने क्षेत्र के लंबित विकास कार्य प्राथमिकता से पूरा कराने का आश्वासन दिया।