फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   harmohan dhawan support booth owners

धवन जब अधिकारियों से मिले तो कार्रवाई डिले

Tue, 20 May 2014 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 May 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
harmohan dhawan support booth owners

यूटी प्रशासन ने 20 बूथों के मालिकों को मिसयूज दूर करने के लिए अब एक माह का समय दे दिया है।

विज्ञापन


वीरवार को संपदा विभाग ने इन बूथ मालिकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर मिसयूज दूर करने को कहा था, लेकिन बाद में व्यापारियों की मांग पर प्रशासन ने नरमी दिखाई। इस संबंध में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन कुछ भाजपा नेताओं के साथ संपदा विभाग के अधिकारियों से मिले।

उन्होंने भी बूथ मालिकों की मांगों को अधिकारियों के समक्ष उठाया। उनकी मांग पर प्रशासन ने बूथ मालिकों को एक माह का समय देते हुए कनवर्जन के लिए अप्लाई करने को कहा है। इससे पहले उपायुक्त ने बिल्डिंग मिसयूज पर वीरवार को 20 बूथ मालिकों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर इसे दूर करने को कहा था। इनमें अधिकतर बूथ सेक्टर-8 और 9 की मार्केट के हैं और यहां खाद्य पदार्थों से जुड़ा बिजनेस चलता है।
विज्ञापन


सोमवार को पत्रकार वार्ता कर धवन ने कहा कि उन्होंने पुनर्वास योजना के तहत कॉलोनीवासियों को मकान देने का मुद्दा भी प्रशासन के समक्ष उठाया। धवन ने कहा कि उनकी मांग पर अधिकारियों ने मकान देने के लिए 2006 की वोटर लिस्ट में नाम होने की शर्त को हटा दिया है। धवन ने कहा कि कॉलोनीवासियों को अब मकान पाने के लिए इधर-उधर धक्के भी नहीं खाने पड़ेंगे। प्रशासन द्वारा कॉलोनियों में कैंप लगाए जाएंगे और कॉलोनीवासियों को मकान देने के लिए इस संबंध में जो भी औपचारिकताएं होंगी, उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मैनें पार्टी के साथ नहीं की सौदेबाजी
सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान धवन ने कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ किसी तरह की सौदेबाजी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि वे नि:स्वार्थ पार्टी और किरण खेर के साथ खड़े हुए थे। धवन ने कहा कि उन्होंने जीत के बाद पार्टी से किसी पद की मांग भी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed