फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hardeep Puri and Som Parkash included in BJP national executive from Punjab

सियासत: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पंजाब के दो बड़े चेहरे, हरदीप पुरी व सोम प्रकाश को मिली जगह

Thu, 07 Oct 2021 11:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 11:29 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के दो बड़े चेहरों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और सोम प्रकाश को जगह मिली है। हरदीप पुरी 2019 का लोकसभा चुनाव अमृतसर से लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सोम प्रकाश होशियारपुर से सांसद हैं।

विज्ञापन
Hardeep Puri and Som Parkash included in BJP national executive from Punjab
सोम प्रकाश व हरदीप पुरी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। किसानों के पक्ष में आवाज उठाने वाले वरुण गांधी सहित मेनका गांधी और विनय कटियार जैसे बड़े चेहरे को इससे बाहर कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह सहित प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों और वयोवृद्ध लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी जगह दी गई है। 

विज्ञापन


वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब से दो चेहरों को शामिल किया गया है। सिख चेहरे के रूप में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और होशियारपुर से भाजपा सांसद सोम प्रकाश को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी जगह दी गई है। हरदीप पुरी पंजाब से हैं और मोदी मंत्रिमंडल में सिख चेहरा है। 
विज्ञापन


हरदीप पुरी ने पिछला लोकसभा चुनाव अमृतसर से लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया। वहीं, सोम प्रकाश होशियारपुर से सांसद हैं। सोम प्रकाश अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। सियासतदानों का मानना है कि पंजाब के चेहरों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर भाजपा ने 2022 में पार्टी को मजबूत आधार देने का प्रयास किया है। इससे पहले भी चुनाव को लेकर केंद्रीय स्तर पर मोदी सरकार में मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन साल बाद नई कार्यकारिणी के पुनर्गठन में इस बार दूसरे दलों से आए नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिथुन चक्रवर्ती, दिनेश त्रिवेदी आदि प्रमुख नाम हैं। पार्टी के प्रमुख विचारशील निकाय नई कार्यकारिणी में 80 नियमित सदस्यों के अलावा 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। 


कार्यकारिणी में केंद्रीय मंत्रिमंडल में नए आए अश्विनी वैष्णव के अलावा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों, विधानसभा और विधान परिषदों में विधायक दल के नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय प्रवक्ताओं, प्रदेश प्रभारियों-सह प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों को जगह दी गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 7 नवंबर को दिल्ली में होगी। इससे पहले कार्यकारिणी की आखिरी बैठक जनवरी 2019 में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed