{"_id":"59bb82024f1c1b7d688b4b57","slug":"hard-disc-will-reveal-ram-rahim-dera-sacha-sauda-truths","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब होगा राम रहीम की गुफा का पर्दाफाश, सारे रहस्य खुलकर सामने आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब होगा राम रहीम की गुफा का पर्दाफाश, सारे रहस्य खुलकर सामने आएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim
20 साल के लिए जैल में कैद राम रहीम की बहुचर्चित गुफा के रहस्य अब खुलकर सामने आएंगे। पुलिस के हाथ ऐसा सबूत लगा है कि बाबा और डेरा दोनों फंसेंगे। डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के दिन 25 अगस्त को सिरसा में हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। जिन हार्ड डिस्कों में हर गतिविधि के सबूत थे, उन्हें डेरा की आईटी विंग ने नष्ट करने की पूरी कोशिश की।
बावजूद इसके डेरे से बरामद 65 कंप्यूटर हार्ड डिस्कों में से साइबर एक्सपर्ट ने काफी डाटा निकालने में सफलता हासिल की है। पुलिस को उम्मीद है कि करनाल स्थित मधुबन लैब में साइबर एक्सपर्ट डेरा की हार्ड डिस्कों में कैद सारा डाटा निकाल लेंगे। जरूरत पड़ी तो आईटी स्पेशलिस्ट की मदद ली जाएगी। कहा जा रहा है कि इन हार्ड डिस्क से बाबा के कई राज खुलकर सामने आ सकते हैं।

Trending Videos
हिंसा करने वाले डेराप्रेमियों की फुटेज मिली
गुरमीत राम रहीम
हार्ड डिस्कों से मिले डाटा से उन डेरा अनुयायियों की वीडियो फुटेज पुलिस को मिली है जो 25 अगस्त की हिंसा में शामिल रहे। फुटेज में हथियारों और डंडे लेकर दिख रहे अनुयायियों की पहचान की जा रही है। इस दौरान पता चला है कि इनमें से अधिकतर लोग लोकल नहीं हैं।
जिन लोगों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन्हें ये फुटेज दिखाकर उनसे सहयोग मांगा है। फुटेज में दिख रहे चेहरों में ज्यादातर पंजाब के हैं। फुटेज से वो चेहरे बेनकाब हुए जिनका संबंध सिरसा जिले से है।
इनकी धरपकड़ के लिए वीरवार को पुलिस की टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जैसे-जैसे उपद्रवियों की पहचान होती जाएगी गिरफ्तारियां होती रहेंगी। पंजाब पुलिस से भी इसके लिए सहयोग मांगा गया है।