{"_id":"644ec613acdc9d37ab07c775","slug":"happy-for-ganemats-issf-world-cup-gold-chandigarh-news-c-16-1-129050-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गनेमत के आईएसएसएफ विश्वकप में स्वर्ण जीतने पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गनेमत के आईएसएसएफ विश्वकप में स्वर्ण जीतने पर खुशी
विज्ञापन
चंडीगढ़। मिस्र के काहिरा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्वकप शॉटगन में अपने जोड़ीदार उत्तरप्रदेश के मैराज अहमद खान के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीतने पर निशानेबाज गनेमत सेखों के परिवार में खुशी का माहौल है। नयागांव स्थित कांसल के सुखना एनक्लेव की रहने वाले उनके पिता कारोबारी अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें बेटी पर गर्व है। गनेमत ने देश को गौरवान्वित किया है। हम सभी को बेटियों पर फख्र करना चाहिए। गनेमत और मैराज की जोड़ी ने प्रतियोगिता के चौथे दिन स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में पदक जीता। उन्होंने मैक्सिकन लुइस राउल गैलार्डो ओलिवरोस और गैब्रिएला रोड्रिगेज की जोड़ी को 6-0 से हराया। इटली ने दो बार की विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता सिमोना स्कोशेट्टी और रियो ओलंपिक चैंपियन गेब्रियल रॉसेटी की जोड़ी के माध्यम से कांस्य पदक जीता।दिन की बेहतर शुरुआत ने दिलाई कामयाबी22 वर्षीय गनेमत ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा कि दिन की शुरुआत करते समय हम दोनों जोड़ीदार आश्वस्त थे। दिन की शुरुआत से ही पता था कि हम आज स्वर्ण जीतेंगे। फाइनल राउंड में शानदार स्टार्ट मिला जिसे अंतिम दौर तक उसी अंदाज में ले गए। गनेमत के लिए यह चौथा सीनियर विश्व कप पदक था। गनेमत पंजाब विश्वविद्यालय से पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं।
गनीमत की सफलताएं
-वर्ष 2019 में जूनियर एंड सीनियर नेशनल वूमेन स्कीट इवेंट में दो स्वर्ण
-वर्ष 2019 में जयपुर में आयोजित 62वीं नेशनल सीनियर शूटिंग चैंपियनशिप शॉटगन में रजत
-वर्ष 2019 में भोपाल में आयोजित सीनियर व जूनियर वूमेन स्किट इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीते।
-वर्ष 2018 में साउथ कोरिया में आयोजित 52वीं आइएसएसएफ सीनियर स्कीट वूमेन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया।
वर्ष 2018 में जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व किया।