{"_id":"261a348639807c7438ea36132aa5da18","slug":"hang-in-the-balance-bridge-the-railway-platform-zestfully-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका पुल, चकाचक हुए रेलवे प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका पुल, चकाचक हुए रेलवे प्लेटफार्म
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
Updated Fri, 05 Sep 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जगाधरी रेलवे स्टेशन पर बने पैदल पुल को बढ़ाकर पुराना हमीदा तक ले जाने का काम डेढ़ वर्ष बाद भी अधर में लटका है। इसे पूरा करने के बजाए स्टेशन के प्लेटफार्म चकाचक होने लगे हैं। रेलवे विभाग के अधिकारियाें की मानें तो यह कार्य जगाधरी रेलवे स्टेशन को मॉडल बनाने की दिशा में किया जा रहा है।
बता दें कि प्लेटफार्म नंबर-2-3 पर क्योटा स्टोन (पत्थर) डाले जाने हैं, इसलिए रेलवे विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से काम शुरू करवा दिया गया है। ठेकेदार के मुताबिक 15 दिनाें में काम पूरा होने की उम्मीद है। तब तक रेल यात्रियाें को दिक्कत हो सकती है।
गौरतलब है कि जगाधरी रेलवे स्टेशन को वर्ष-2009 में मॉडल स्टेशन का दर्जा दे दिया गया था और इसे मॉडल स्टेशन की सुविधा देने की बात की गई थी। इसी के तहत स्टेशन की तस्वीर बदली जा रही है। कुछ माह पहले स्टेशन परिसर को बाहर से आकर्षक बनाने के लिए सभी बाहरी दीवारों पर एसीबी शीट्स लगाई गई। इसके अलावा स्टेशन के नाम का बोर्ड बदलने सहित कई जगहों पर मर्करी लाइट्स और जीआपी थाना के समीप सुलभ शौचालय बनाए गए। इसी कड़ी में रेलवे विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से अब प्लेटफोर्म नंबर-दो व तीन पर क्योटा स्टोन लगाने का काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना से बचने के लिए साइडाें में लगेंगे अनस्लीपरी स्टोन
ठेकेदार अजीत ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर- दो व तीन के बीच फिलहाल खुदाई का काम किया जा रहा है, जहां बाद में पत्थल लगाया जाएगा। यात्रियाें को दिक्कत न हो इसलिए खुदाई के साथ ही बैंच उसी स्थान पर रखे जा रहे हैं। दुर्घटना से बचने के लिए प्लेटफार्म के साइडाें में क्योटा स्टोन नहीं लगाया जाएगा, जबकि यहां ऐसे स्टोन लगाए जाएंगे, जोकि स्लिप न करें।
प्लेटफार्म नंबर-1, 2 व 3 पर लगेंगे 50 नए बैंच
प्लेटफार्म नंबर-2 और 3 पर स्टोन वर्क के साथ ही यात्रियाें की मांग के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर 30 सिटिंग बैंच लगाएं जाएंगे। जबकि करीब दस सिटिंग बैंच प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगाए जा चुके हैं। जिससे यात्रियाें को बैठने संबंधित दिक्कत नहीं होगी।
14 माह बाद भी अधर में लटका है पुल:
जगाधरी रेलवे स्टेशन पर बने पैदल पुल को बढ़ाकर पुराना हमीदा तक ले जाने का काम करीब 14 माह बाद भी अधर में लटका हुआ है। जून में कई माह के बाद जब पुल पर काम लगा, तब करोड़ाें रुपये की बहुआयामी यह परियोजना सिर्फ इसलिए अटक गई। क्याेंकि रेलवे ने को पुराना हमीदा की तरफ पुल के साथ एनएच-73 सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग से गुजरते बिजली के तारों की शिफ्टिंग के लिए बिजली निगम को दो लाख 15 हजार रुपये की राशि जमा नहीं कराई और न ही शर्त के मुताबिक खुद ठेकेदार के माध्यम से यह काम करवाया।
जबकि जब काम पुराना हमीदा की तरफ काम पूरा होने को आया, तब रेलवे विभाग ने बिजली निगम को पत्र के जरिए दो घंटे का ब्लॉक मांगा गया, लेकिन बिजली निगम ने दो घंटे का ब्लॉक देने से मना कर दिया। दो विभागों के बीच की खींचतान के चलते 20 जून के बाद से पुल का काम बंद पड़ा है।