फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hand grenades and IEDs imported from Pakistan recovered from fields

Chandigarh News: पाकिस्तान से आए हैंड ग्रेनेड ओर आईईडी खेतों से बरामद

Fri, 17 Oct 2025 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hand grenades and IEDs imported from Pakistan recovered from fields
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। आतंकियों की साजिश को नाकाम करते हुए जिला देहाती पुलिस ने गांव तेड़ी के खेतों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसमें तीन हैंड ग्रेनेड, एक आईईडी, एक डेटोनेटर, एक रिमोट कंट्रोल, टाइमर लगा मदरबोर्ड, बैटरी और अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। डीआईजी बार्डर रेंज नानक सिंह ने बताया कि थाना अजनाला की एक टीम गांव तेड़ी में पराली जलाने के मुद्दे पर एक जनसभा करने गई थी। उसी दौरान, पुलिस कर्मियों को खेतों में एक निकासू (नाले) के किनारे पड़ा एक पॉलिथीन बैग दिखाई दिया। शक होने पर जब बैग खोला गया, तो उसमें विस्फोटक सामग्री मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना अजनाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस इस बरामदगी के स्रोत और इसके पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है। बरामद सामग्री किसी असामाजिक तत्व या आतंकी गतिविधि में इस्तेमाल की जानी थी। बॉर्डर पार बैठे आतंकियों की ओर से लगातार पंजाब में आतंकी वारदातें करवाने की साजिश रची जा रही है। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है और जल्द ही यह भी पता लगा लिया जाएगा की इस तरफ से किन-कौन लोग आतंकियों के साथ मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article