{"_id":"56ddc9a04f1c1bc2248b4583","slug":"half-year-old-girl-fell-into-tub-of-water-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल की बच्ची बाथरूम में पानी के टब में गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल की बच्ची बाथरूम में पानी के टब में गिरी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास नगर में डेढ़ साल की बच्ची की घर के बाथरूम में पड़े टब के पानी में डूबकर मौत हो गई। सिर पानी में डूबने से बच्ची की सांस रुक गई। मां ने बच्ची को देखकर शोर मचाया और परिजन बच्ची को लेकर पंचकूला सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत बताया। मृतक बच्ची की पहचान विकास नगर निवासी डेढ़ वर्षीय संध्या के रूप में हुई।
विज्ञापन
घटना सोमवार दोपहर डेढ़ बजे की बताई जा रही है, जब संध्या घर में खेलते-खेलते बाथरूम में जा पहुंची और वहां टब में गिर गई। उस समय बच्ची की मां सवित्री भी घर में थी। उसके पास एक डेढ़ का माह बच्चा था और उसकी देखभाल में व्यस्त थी।
विज्ञापन
जब उसे बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी तो उसने बाथरूम में देखा और शोर मचाया। उसके बाद पति सोनू ने बच्ची को पंचकूला के जनरल अस्पताल पहुंचाया। बच्ची का पिता ऑटो चलाता है। मौलीजागरां पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 के शवगृह में रखवा दिया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। स्थानीय निवासी भाजपा के मंडल प्रभारी सुभाष मौर्या ने बताया कि बच्ची की मौत से विकास नगर के लोगों में शोक की लहर है।