फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurugram Shootout Side Effect, Haryana Police Decide to Keep Employees Stress Free

एक्सक्लूसिवः गुरुग्राम शूटआउट से हरियाणा पुलिस ने लिया ऐसा सबक, उठा लिया बहुत बड़ा कदम

Fri, 26 Oct 2018 01:51 PM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 26 Oct 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Shootout Side Effect, Haryana Police Decide to Keep Employees Stress Free
Haryana Police
गुरुग्राम में जज कृष्णकांत के परिवार के साथ हुए कांड से गंभीर सबक लेते हुए हरियाणा पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखा जाएगा। पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त करने के लिए उनकी काउंसिलिंग कराई जाएगी, उन्हें तनावमुक्त रहने के टिप्स दिए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा में सराहनीय कदम उठाएग गए हैं। प्रदेश के डीजीपी ने इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रदेशभर में काउंसिलिंग शाखाएं खुलेंगी। इसमें काउंसलर पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के टिप्स देंगे। हाल ही में गुरुग्राम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पत्नी और बेटे को गनर ने गोली दी थी। इस मामले में दोनों की मौत हो चुकी है। इसी के मद्देनजर वीआईपी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त रखने के लिए डीजीपी ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के पास पत्र भेजा है। इसमें जल्द ही काउंसिलिंग शाखाएं खोलने की बात कही गई है। पुलिस अधिकारियों से भी सुझाव मांगे हैं। साथ ही कहा कि पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए समय-समय पर पुलिस लाइन या फिर अन्य स्थानों पर सेमिनार और कार्यशाला आयोजित होती रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी की जो भी समस्या है उसका तत्काल निदान किया जाए। पुलिसकर्मियों से भी तनाव मुक्त रहकर ड्यूटी देने को कहा है।

पुलिसकर्मी सीधे मुझसे कर सकते हैं शिकायत

Gurugram Shootout Side Effect, Haryana Police Decide to Keep Employees Stress Free
हरियाणा पुलिस भर्ती - फोटो : demo pics
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी को किसी तरह की समस्या है और उसका अधिकारी समाधान नहीं कर रहे हैं तो वह सीधे मुझसे शिकायत कर सकते हैं। समस्या का समाधान कराया जाएगा। बताया कि इसके अलावा जल्द ही पुलिसकर्मियों का वीकली ऑफ भी शुरू कराया जाएगा।

पुलिसकर्मियों को तनाव से मुक्त रखने के लिए समय-समय पर पुलिस लाइन में सेमिनार आयोजित कराई जाती है। इसमें पुलिसकर्मियों को टिप्स दिए जाते हैं। जल्द ही फिर से सेमिनार आयोजित कराए जाएंगे।
- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed