फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurugram pradyuman murder case, cbi filed report in highcourt

प्रद्युमन हत्याकांडः CBI को रॉयन पिंटो के भी षडयंत्र में शामिल होने का अंदेशा

Sun, 08 Oct 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Oct 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
gurugram pradyuman murder case, cbi filed report in highcourt
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला
देश भर में सनसनी बने गुरुग्राम के बहुचर्चित प्रद्युमन हत्याकांड में नया मोड़ आया है। सीबीआई ने रिपोर्ट में कई खुलासे किए और बहुत सी जानकारियां भी दी। दरअसल, सीबीआई ने प्रद्युमन की हत्या में साजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन


सीबीआई ने कहा कि रायन स्कूल ग्रुप के सीईओ रायन पिंटो के साजिश में शामिल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। यह जवाब सीबीआई ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल किया।
विज्ञापन


सीबीआई ने हत्याकांड में प्राथमिक तौर पर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार माना है। इस लापरवाही के लिए दोषी कौन है, इसे जांच का विषय बताया गया है। सीबीआई ने पुलिस की प्राथमिक जांच और एकत्रित की गई जानकारी को भी अपने जवाब में आधार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की लापरवाही प्रद्युमन की हत्या की जिम्मेदार

gurugram pradyuman murder case, cbi filed report in highcourt
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने हाईकोर्ट को बताया कि पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसके और सीबीआई की प्राथमिक जांच के अनुसार स्कूल प्रबंधन की लापरवाही प्रद्युमन की हत्या की जिम्मेदार है। स्कूल में ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य स्टाफ की एंट्री होना सीधे तौर पर नियमों के खिलाफ है।

सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि स्कूल की बसों में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। वहीं, जो टॉयलेट बच्चों के लिए बनाए गए थे, उनका स्टाफ की ओर से इस्तेमाल करना गलत है। स्कूल के गार्ड के बारे में बताते हुए कहा है कि गार्ड स्कूल में आने वालों की पूरी जानकारी लिए बिना ही उनको स्कूल में एंट्री दे रहे थे।

स्कूल के वॉशरूम में मौजूद ट्यूब लाइटें तक सही नहीं थीं। यह छात्रों के लिए बड़ा खतरा बनकर उभर रहे थे। इसके साथ ही प्रद्युमन की मौत के बाद 60 छात्रों ने स्कूल को बदलने के लिए आवेदन कर दिया है। यह मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है और सभी अभिभावकों की इस पर नजर है। इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है और सीबीआई इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed